अयोध्या: सामूहिक विवाह समारोह में 114 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

पूराबाजार, अयोध्या। गर्भधारण से लेकर जन्म लेने के बाद बेटियों की शिक्षा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व विवाह संकल्प जो भाजपा सरकार ने लिया है वह फलीभूत भी हो रहा है। आज बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जिन लोगों की शादियां धनाभाव के कारण नहीं हो पा रही थी उनके लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है।
यह बात विकासखंड पूरा बाजार के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कही। विधायक ने 114 जोड़ों को उपहार देकर उज्जवल भविष्य की कामना किया।
समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह, एडीओ समाज कल्याण विवेक सिंह ,ओम प्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल , महानगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ,मंडल महामंत्री राजेश पाठक, अनिल सिंह ,अवैद्यनाथ मिश्र, दीपक सिंह गब्बर ,कालिका सिंह, नीरज सिंह व सौरभ सिंह मौजूद रहे।



