उत्तर प्रदेशदेवरियाबड़ी खबरराज्य

ट्रक में खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई जा रही 50 लाख की 318 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

गौरव कुशवाहा


देवरिया। जिले में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरहज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर बरहज पुलिस ने रगड़गंज बाइपास पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से जैविक खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना बरहज की पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रक संख्या UP22AT8435 की तलाशी लेने पर उसमें जैविक खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 318 पेटी अंग्रेजी शराब पाई गई। बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड की 180 एमएल, 375 एमएल और 750 एमएल वाली बोतलें शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से एक अन्तर्राज्यीय तस्कर जग्गा सिंह पुत्र स्व. हाकम सिंह निवासी रावतसर, जनपद हनुमानगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना बरहज में मु.अ.सं. 129/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम एवं 3/25 आयुद्ध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी अलीगढ़ जनपद के सासनी गेट थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। यह गिरफ्तारी न सिर्फ शराब तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने में मददगार साबित होगी, बल्कि अन्तर्राज्यीय आपराधिक गठजोड़ पर भी बड़ी चोट मानी जा रही है।

इस कार्रवाई को थाना बरहज प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह के नेतृत्व में की गई पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद राजभर, महेन्द्र मोहन मिश्रा, तथा मुख्य आरक्षी मंसोक कन्नौजिया, सहित अन्य आरक्षी दीपक यादव, विश्वजीत यादव, अमरजीत यादव, अविनाश गुप्ता और जयसिंह यादव शामिल रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button