उत्तर प्रदेशकुशीनगर

तीन नगर पालिका परिषद तथा 10 नगर पंचायतो के अध्यक्ष पद के 35 उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस

  • 151 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

कुशीनगर। चल रहे नगर निकाय चुनाव के दौरान बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र वापस लेने के अंतर्गत जनपद के तीन नगर पालिका परिषदो तथा 10 नगर पंचायतों के 35 उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इस प्रकार अब अध्यक्ष पद के 151 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं ,जिनका चुनाव चिन्ह आवंटन शुक्रवार को किया जाएगा। प्राप्त अंतिम जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद पडरौना में कुल 14 उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिसमें 4 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए, शेष 10 चुनाव मैदान में हैं। नगर पालिका परिषद हाटा में कुल 9 पर्चे अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए थे ,जिसमें एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है,चुनाव मैदान में 8 उम्मीदवार शेष हैं। नगर पालिका परिषद कुशीनगर में कुल 17 उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन पत्र अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए थे जिसमें तीन ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं, शेष 14 चुनाव के दौरान अपने अपने भाग्य की आजमाइश करेंगे।

नगर पंचायतों के अंतर्गत नगर पंचायत रामकोला में 19 में से 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस लिया है, शेष 16 चुनाव मैदान में है। नगर पंचायत कप्तानगंज में 13 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे, दो ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं ,शेष 11 चुनाव मैदान में है।
नगर पंचायत खड्डा में 5 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था और वे सभी चुनाव मैदान में हैं ।नगर पंचायत सेवरही में 10 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, इसमें एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है , अब 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। नगर पंचायत छितौनी में सर्वाधिक कुल 23 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसमें पांच ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं, अभी भी सर्वाधिक अट्ठारह उम्मीदवार नगर पंचायत छितौनी में अपने-अपने भाग्य की आजमाइश करेंगे। नगर पंचायत सुकरौली में कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, 3 उम्मीदवारों ने अपना परिचय वापस ले लिया है, शेष 12 चुनाव मैदान में हैं।

नगर पंचायत दुदही में 17 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए थे, जिसमें चार के नामांकन पत्रों की वापसी हो गई है ,शेष 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं ।नगर पंचायत तमकुही राज में 14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से तीन ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है शेष 11 चुनाव मैदान में है ।नगर पंचायत फाजिलनगर में 17 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसमें 4 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है, शेष 13 चुनाव मैदान में है और नगर पंचायत मथौली में 13 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे, 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं, शेष 11 चुनाव मैदान में अपने अपने भाग्य की आजमाइश करेंगे। इन सभी को शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा ।आगामी 4 अप्रैल को मतदान होगा और सभी के भाग्य मतपेटीका में बंद हो जाएंगे।

जनपद में सभी नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों में सभासद पद के कुल 1939 उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, नामांकन वापसी के दौरान 235 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए ,अभी चुनाव मैदान में 1703 प्रत्याशी अपने अपने भाग्य की आजमाइश कर रहे हैं। नगर पंचायत छितौनी में एक सभासद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं ,उस वार्ड में केवल एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button