उत्तर प्रदेशबहराइच

एसएसबी के योग दिवस समारोह में नशा उन्मूलन का लिया गया सामूहिक संकल्प

बहराइचl सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 59वीं वाहिनी के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के क्रम में आज के०आर०जनजागृति कॉलेज अगैया (निकट एस०एस०बी कैम्प परिसर) में योग दिवस समारोह मनाया गया।समारोह में वाहिनी के जवानों के अलावा स्थानीय नागरिक विद्यालय शिक्षक , छात्र – अभिभावकों ने सहभाग कर योग के महत्व को आत्मसात करते हुए नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प लिया। इस समारोह को सम्बोधित करते हुए कार्यवाहक सेना नायक हिमांशु दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रेरणा से समूचे विश्व मे नवाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा,आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और संस्कारों में योग सदियों से रचा बसा हैl योग में सबको जोड़ने और सबका कल्याण करने की मूल भावना सम्माहित हैl योग हमे अच्छा स्वास्थ्य और सामर्थ्य देता है जिससे हमें अपने कार्यों को करने की ऊर्जा मिलती हैl रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने अवैध नशा कारोबार विक्रय उपभोग व उत्पादन पर चिंता जताते हुए नशा उन्मुलन महाअभियान से जन-जन को जोड़ने का आवाहन किया।

अंतरराष्ट्रीय संस्था राम चन्द्र मिशन (हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट) प्रशिक्षक सत्य नारायण वर्मा ने कहा कि ध्यान व्यक्ति को जीवन भर मंगलाचरण करने का संबल देता है जिससे विकारों का समन होता है ध्यान के द्वारा व्यक्ति अपने चारो ओर सकरात्मक स्थितियों का निर्माण करता है इससे क्रोध , लाभ , काम , लोभ और मोह के बंधनों से मुक्ति मिलती है।

कार्यक्रम का संचालन सहायक सेना नायक गौतम शर्मा ने किया। योगाचार्य हनुमान सिंह ने आसन एवं व्यायाम , प्राणायाम कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी राकेश नाथ त्रिपाठी एडवोकेट ,प्रशिक्षक घनश्याम वर्मा , अजय चौधरी,कार्मिक शरद नाले, कॉन्स्टेबल,पूर्व जिलापंचायत सदस्य अरविंद वर्मा , इंस्पेक्टर मदन लाल व उप सेना नायक शेखर बजाज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button