उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रत्यक्ष करों में बदलाव विषय पर हुआ संवाद का आयोजन

प्रयागराज। इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन देश में मैनेजमेंट की शीर्ष संस्था ऑल इण्डिया मैनेजमेंट एसोसिएशन का प्रयागराज शहर का चैप्टर है, जो मैनेजमेंट के क्षेत्र मे ज्वलंत मुद्दों पर काम करता है। जिसके द्वारा यूनियन बजट 2023 में प्रत्यक्ष करों में बदलाव विषय पर एक संवाद का आयोजन ईस्टर्न यूपी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के सहयोग से किया गया।

आयोजन के मुख्य वक्ता एवं जाने माने चार्टर्ड अकाउंटेंट डॉ एन सी अग्रवाल ने बजट के विभिन्न बिंदुओं में चर्चा करते हुए विस्तार से बताया। उन्होंने नौकरी पेशा, व्यापारी और व्यवसाई वर्ग के लिए टैक्स प्रावधानों को विस्तार से वर्णन करते हुए सम्पूर्ण विश्लेषण प्रस्तुत किया। जैसे एमएसएमई क्षेत्र में लघु और अति लघु उद्योगों में नगदी प्रवाह के लिए आयकर की धारा के लिए 43बी में संशोधन किया गया है। साथ ही इनकम टैक्स अपील की प्रक्रिया अब फेसलेश कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विवाद से विश्वास स्कीम के कारण अभी तक अपीलों का निस्तारण नहीं किया जा रहा था। अभी इनकम टैक्स अपील में वर्चुअल हियरिंग का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन्वेंटरी कीमतों में विवाद होने की दशा में अब इनकम टैक्स विभाग कॉस्ट अकाउंटेंट को खुद रेफर करेगा। नई कर व्यवस्था में बीमा और बचत पर छूट न मिलने पर बचत में कमी और बीमा क्षेत्र मे मंदी के प्रश्न पर उन्होंने बताया कि युवाओं को टर्म इंश्योरेन्स, स्वास्थ्य बीमा और एसआईपी लेना जरूरी है। टर्म इंश्योरेन्स को कम निवेश करके लिया जा सकता है और बचे हुए पैसों से किसी अच्छी एसआईपी में निवेश करके ज्यादा आमदनी की जा सकती है। इस प्रकार से बीमा का कवर भी बढ़ेगा और आमदनी भी।

श्री अग्रवाल ने बताया कि कैपिटल गेन का प्रावधान एक मकान बेचकर दूसरा मकान खरीदने की दशा में कैपिटल गेन में छूट अब 10 करोड़ की सीमा तक ही मिलेगी। टीडीएस क्रेडिट नियमों के तहत कैश प्राप्ति की सीमा को बदलकर ऑडिट की आवश्यकता में बदलाव किया गया है। यदि आपके पास सोना है तो इसको डिजिटल गोल्ड में परिवर्तित कराकर गोल्ड रिसीट लेने की सलाह दी गई है। नगद लेन-देन में 2 लाख की सीमा है। अतः अब कोई सोना इत्यादि पुरानी तारीख से खरीद कर नहीं दिखा सकता है। इस प्रकार से एक तरफ जहां कर अपवंचन को रोकने का प्रयास किया गया है वहीं करदाताओं के प्रत्येक वर्ग को करों के भुगतान में आसानी तथा विवादों के आसान समाधान के प्रावधान किए गए हैं।

इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन की पीआरओ डॉ शांति चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने किया। चर्चा में इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन के साथ-साथ ईस्टर्न यूपी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के सदस्य उपस्थित रहे। इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश, सेक्रेटरी नवनीत सिंह सहित कई अन्य सदस्य अपूर्व आगा, वाई.पी गुप्ता, तरुण जग्गी, जी.के खरे, रत्नेश दीक्षित सहित कई लोग मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button