उत्तर प्रदेशगोरखपुर

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है

बांसगांव (गोरखपुर)। गुरुवार को महाविद्यालय भटवली बाजार उनवल गोरखपुर में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ऊषा सिंह  उपस्थित रही व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्माण करता है  अनुशासित तरीके से ही रहकर ही शरीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ  विवेकानंद सिंह जी ने कहा की  खेल हमें टीम भावना को सिखाती है जिसकी आवश्यकता हमें व्यक्तित्व निर्माण व समाज में विभिन्न तरह के कार्यों को संपदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र  में वर्चुअल रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धनंजय सिंह ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की खेल हमें खेल हमें विषम परिस्थिति के लिए तैयार करती है और संघर्ष करना सिखाती है। मुख्यअतिथियों  का स्वागत का एवं उपस्थित प्रध्यापकों का आभार ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ चंद्रेश कुमार पांडेय ने खेल को अपने जीवन में उतारने पर विशेष जोर दिया तथा युवाओं को देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अध्यक्ष सनोज कुमार चौहान ने एवं सह संयोजक के रूप में क्षमा सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रध्यापक डॉ प्रतिभा पाठक, डॉ मोहित कुमार, डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव, विमल कुमार यादव एवं अल्का गौतम व महाविद्यालय के कर्मचारी जगदीश, हरिलाल, राजकुमार, महेश ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।

खेलो के परिणाम इस प्रकार रहे- 100 मीटर दौड़-1. गोविंद सोनकर,2. विशाल प्रजापति,3. हरीनाथ साहनी -200 मीटर दौड-1. विशाल चौरसिया,2. गोविंद सोनकर,3. हरीनाथ साहनी- 400 मीटर दौड़-1. विशाल चौरसिया,2. विशाल प्रजापति,3. हरीनाथ साहनी- 800 मीटर दौड़-1. विशाल चौरसिया ,2. गोविंद सोनकर, 3. हरीनाथ साहनी – 1500 मीटर दौड़-1. गोविंद सोनकर,2. विशाल प्रजापति, 3. विशाल – 4×100 रिले दौड़- 1. गोविंद सोनकर, विशाल प्रजापति, विशाल चौरसिया 2. गंगेश मौर्या, सतीश प्रजापति, अंकित कुमार, हरीनाथ साहनी – जैवलिन थ्रो-1. विशाल कुमार, 2. जयकिशन मौर्य, 3. अनुराग गिरि – हैमर थ्रो- 1. विशाल कुमार, 2. अनुज यादव, 3. शैलेंद्र कुमार – डिस्कस थ्रो- 1. सन्नी कुमार, 2. विशाल कुमार , 3. विशाल प्रजापति – गोला फेंक-1. अनुज यादव, 2. जयकिशन मौर्य, 3. अर्जुन – ऊंची कूद- 1. विशाल चौरसिया, 2. जयकिशन मौर्य, 3. गंगेश मौर्या – लंबी कूद- 1. गोविंद सोनकर, 2. विशाल प्रजापति, 3. विशाल चौरसिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button