उत्तर प्रदेशबहराइच

147 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली युवक गिरफ्तार

रुपईडीहा( बहराइच) ।
स्मैक तस्करी का हब बन चुके रुपईडीहा नगर क्षेत्र में एसएसबी व पुलिस ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।एसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी व सी ओ नानपारा राहुल पांडे के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस व एसएसबी की संयुक्त गश्ती दल ने एक नेपाली युवक को 147 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि एसएसबी व पुलिस की संयुक्त गश्ती दल जिनमें एस एस आई रूदल बहादुर सिंह हेड कांस्टेबल राजेन्द्र मोदनवाल,कां धीरज कुमार, कां रामवीर चौहान, कां धर्मनाथ सैनी एसबी के अनिल कुमार यादव,सतीश चंद्र राय,सै गुलाम मुर्तज़ा रिज़वी,चन्द्र प्रताप सिंह,गोबिंद गोराईन व सुनील कुमार आदि की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अपाचे मोटरसाइकिल रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 147 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस गिरफ्तारी के बाद नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजेश गिरी पुत्र कन्छेद निवासी गोसाईं पुरवा जनपद बांके के रूप में हुई है ।पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल रवाना कर दिया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button