उत्तर प्रदेशबहराइच

घरेलू गैस रिफलिंग का अवैध धंधा जोरों पर, प्रशासन मौन

बहराइच। जिले के मिहीपुरवा तहसील के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत बरखड़िया व चफरिया बाज़ार मे घरेलू गैस सिलेंडर माफियाओं द्वारा गैर जनपद से प्रतिदिन अपने निजी वाहन से सैकड़ो सिलेंडर मंगवाकर ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक रकम वसूली जा रही है। जिससे उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को सब्सिडी का लाभ नही मिल पा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर के काला बाजारी का कारोबार काफी समय से फल फूल रहा है। मालूम हो कि आपूर्ति विभाग व सक्षम अधिकारीगण बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध रिफिलिंग व काला बाजारी को रोकने हेतु कोई कार्यवाही नही कर रहे है। जिससे इन माफियाओं के हौसले बुलंद है।

मिहींपुरवा क्षेत्र के शिवम भारत गैस एजेंसी व हरखापुर भारत गैस एजेंसी के संचालकों ने उच्च अधिकारियों को इस प्रकरण से अवगत कराते हुए चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज पर चफरिया बाजार स्थित सिलेंडर व्यवसायी की निजी वाहन संख्या यूपी 31 ऐ टी 5332 पर लदी 70 सिलेंडर के बारे में पड़ताल की जिसमे पूछताछ में ड्राइवर दद्दू ने बताया कि सिलेंडर प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में श्री गणेश एजेंसी धौरहरा से मंगायी जाती है। पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने एजेंसी की पर्ची भी दिखाई और बताया कि सभी 70 सिलेंडर वह चफरिया स्थित एक व्यवसायी के यहां लेकर जा रहा है।

सवाल यह कि बीते कई वंर्षो से बड़े पैमाने गैर जनपद से सैकड़ों की संख्या में सिलेंडर मंगवाकर क्षेत्र में आपूर्ति की जाती है और मनमाना दाम वसूली जाती है लेकिन प्रशासन इनपर सिलेंडर माफियाओं पर अभी तक कोई कार्यवाही क्यों नही कर रहा है। इस संबंध में हरखापुर भारत गैस एजेंसी प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि चफरिया व बरखड़िया में अनाधिकृत रूप से कई दुकानदार दूसरे जिले से प्रतिदिन सिलेंडर मंगाकर ग्राहकों को अधिक दाम पर बेचते है जिससे उन्हें सब्सिडी का लाभ भी नही मिल पाता है। यह दुकानदार गैर जनपद से कम दामो में सिलेंडर मंगाकर मोटी रकम कमा रहे है जिससे उनकी एजेंसी को काफी नुकसान हो रहा है प्रशासन को इसपर कार्यवाही करनी चाहिए। शिवम भारत गैस एजेंसी के प्रभारी शैलेन्द्र यादव ने बताया कि गैर जनपद से क्षेत्र के सिलेंडर माफिया द्वारा सैकड़ो की संख्या मे मंगाई जा रही घरेलू गैस सिलेंडर बेचने वालों पर छापेमारी कर कार्यवाही करनी चाहिए।

 

 

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button