उत्तर प्रदेशलखनऊ

विशेष अभियान चलाकर नगरों का होगा सौंदर्यीकरण : एके शर्मा

  • नगर विकास मंत्री ने कहा, स्थानीय निकायों में नगरीय सुविधाओं एवं सौन्दर्यीकरण के कराए जाएंगे विभिन्न कार्य

लखनऊ। प्रदेश के सभी नगर निकायों में नगरीय सुविधाओं को बढ़ाने एवं शहरों को सुंदर बनाने के लिए 15 अप्रैल से 15 जून तक 60 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विशेष अभियान के तहत समस्त नगर निगमों, मिशन अमृत योजना के अंतर्गत चयनित समस्त नगर पालिका परिषदों एवं जनपद मुख्यालय के नगर पालिका परिषदों में 12 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत विशेष कार्य किये जाएंगे। ये बातें प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री एके शर्मा ने कही।

उन्होंने बताया कि सबके सहयोग से नगर निकायों में सफाई अभियान की निरन्तरता जारी है। नगरों में इसका असर स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। इस सफलता के लिए विशेष रूप से सफाई कर्मियों का एवं अन्य सबका धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार हम नगरों में रहने वाले तथा काम करने वाले लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं। शासन द्वारा इसके लिए एक और शासनादेश निर्गत किया गया है, जिसमें नगरीय जीवन को और गुणात्मक तथा सुंदर एवं सुरूचिपूर्ण बनाने का रास्ता बताया गया है।

नगर विकास मंत्री ने बताया कि इसमें प्रमुख रुप से स्थानीय निकायों में दो लेन या उससे अधिक लेन की सड़कों पर लोक निर्माण व आवास एवं शहरी नियोजन व नगर निकाय द्वारा अपने स्वामित्व वाली सड़कों पर लेन पेंटिंग तथा जेब्रा क्रॉसिंग का कार्य कराया जाएगा। साथ ही साइनेज चिन्ह के अलावा स्टैंडर्ड बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्मार्ट सिटीज के अंतर्गत जंक्शन इंप्रूवमेंट के निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाएगा। जंक्शन पर सुगम यातायात के लिए लेफ्ट फ्री ट्रैफिक हेतु बोर्ड लगाए जाएंगे, जंक्शन को आवश्यकतानुसार चौड़ा किया जाएगा, फुटपाथ ठीक कराए जाएंगे और अव्यवस्थित चौराहों को पीपीपी मॉडल पर विकसित कराया जाएगा।

निकायों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने एवं एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्श) को मानक के अनुरूप रखने के लिए वैज्ञानिक तरीके से रोड साइड प्लांटेशन तथा ग्रीन बेल्ट विकसित किए जाएंगे। साथ ही अर्द्ध विकसित/निर्माणाधीन पार्कों के कार्यों को पूर्ण कर उनका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। शहर में मुख्य स्थलों पर वर्टिकल गार्डन भी लगाए जाएंगे तथा पार्कों को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

शहर के मुख्य स्थलों पर वॉल म्युरल्स तथा वॉल पेंटिंग का कार्य विभिन्न थीम के आधार पर कराए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम वाराणसी एवं प्रयागराज में कराये गए कार्यों के भी उदाहरण लिये जाएंगे। शहर के मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, बस एवं रेलवे स्टेशनों, सांस्कृतिक व पर्यटक स्थलों पर प्रतिदिन सायंकाल 4ः00 से 8ः00 बजे के बीच द्वितीय पाली में भी सफाई कराई जाएगी एवं कूड़े का उठान होगा।

गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट को शत-प्रतिशत समाप्त कर, ऐसे स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा तथा अविकसित सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट को चिन्हित कर वहां पर काम्पैक्टर लगाए जाएंगे या उनको तीन तरफ से 03 फिट की आरसीसी दीवार और उसके ऊपर 03 फिट की ग्रीन सीट लगाकर कवर किया जाएगा तथा एक तरफ गेट लगाया जाएगा। नगर विकास मंत्री ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान निकायों में किए जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण करने के लिए शासन द्वारा नामित अधिकारी निकायों में भ्रमण कर कार्यवाही की रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button