उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अपार्टमेंट, कॉम्पलेक्स व रो-हाउस सील

बिना मानचित्र के निर्माण करने पर एलडीए ने की कार्रवाई

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बिना मानचित्र निर्माण करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। टीम ने पुलिस बल के साथ निर्माणाधीन अपार्टमेंट, कॉम्पलेक्स समेत कई रो-हाउस सील कर दिए। बिल्डरों को दोबारा निर्माण करने पर एफआईआर की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को जोन-5 में जोनल अधिकारी श्रद्धा चौधरी के नेतवृत्व में टीम गुड़म्बा के कल्याणपुर स्थित शिवानी विहार कालोनी पहुंची। श्रद्धा ने बताया कि वहां राज ठाकुर, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, धीरज सिंह ठाकुर व बिल्डर हेलाल अहमद द्वारा लगभग दो हजार वर्गफुट क्षेत्रफल में चार मंजिल अपार्टमेंट का निर्माण किया गया था। इसके अतिरिक्त मोहित कनौजिया व अन्य द्वारा जानकीपुरम् विस्तार के छठा मील में मिर्जापुर पुलिया के पास लगभग 5400 वर्गफिट क्षेत्रफल में चार डुप्लेक्स रो-हाउस बनाए जा रहे थे।

इसी तरह मोहम्मद अनवर व अन्य द्वारा नहर रोड पर ग्राम-मिर्जापुर में लगभग 5400 वर्गफिट क्षेत्रफल में छह डुप्लेक्स रो-हाउस भवनों का निर्माण किया गया था। जो बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाए जा रहे थे। इन सभी निर्माण के खिलाफ विहित न्यायालय ने सीलिंग आदेश दिए थे। जो सहायक अभियंता एनएन चौबे, राजीव कुमार श्रीवास्तव व विपिन बिहारी राय द्वारा सील कर दिए गए।

इधर, जोन-4 में जोनल अधिकारी प्रिया सिंह के नेतृत्व में अलीगंज के कपूरथला में अभियान चला। यहां हरीश कपूर द्वारा 3200 वर्गफुट क्षेत्रफल में स्वीकृत आवासीय भवन मानचित्र के विपरीत व्यवसायिक उपयोग के लिए बेसमेंट, भूतल, प्रथम तल आदि का निर्माण किया जा रहा था। जो नियम विरुद्ध होने पर सील कर दिया गया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button