उत्तर प्रदेशलखनऊ
सभी अस्पताल के लिए नियुक्त करें नोडल अधिकारी, हर शाम होगा निरीक्षण : CM योगी

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर बैठक कर संचारी रोगों की स्थिति की समीक्षा की है। जिसके बाद संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं।
सीएम के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों को संचारी रोगों की चपेट में आये व्यक्तियों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। जो स्थान हॉटस्पॉट के तौर पर चिन्हित हों, ऐसे स्थानों पर नगर आयुक्त या फिर अधिशाषी अधिकारी को पहुंचना होगा। इतना ही नहीं बीमारियों की रोकथाम के लिए सीएम ने रोजाना सुबह सैनीटाइज़ेशन व शाम को फॉगिंग का निर्देश दिया है।



