उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

Asad Ahmed Encounter: झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर, दोनों ढेर

उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आ रही है. यूपी एसटीएफ ने झांसी जिले में अतीक अहमद के बेटे असद और उसके शूटर मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर कर दिया है. दोनों एनकाउंटर में ढेर हो गए हैं. ये दोनों ही उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी थे और दोनों के सिर पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था. इन दोनों के एनकाउंटर को अंजाम देने वालों की टीम का नेतृत्व डीएसपी नवेंदू और डीएसपी विमल कर रहे थे.

घटनास्थल से एसटीएफ ने विदेश में बने आधुनिक हथियार बरामद किए हैं. पुलिस टीम ने कहा कि एनकाउंटर के दौरान दोनों असद अहमद और मोहम्मद गुलाम को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन दोनों पुलिस पर फायरिंग करने लगे. इसी दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. जवाबी कार्रवाई में दोनों ढेर हो गए. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया.

फरार के दौरान इन जगहों पर गया था असद

बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद प्रयागराज से कानपुर गया था, जहां से बस पड़कर दिल्ली आया था. यहां कुछ दिन रुका, फिर अजमेर चला गया. फरारी के दौरान असद, अतीक अहमद से सम्पर्क में था. सेंट्रल एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, असद अतीक अहदम के कॉन्टेक्ट का इस्तेमाल फरारी के दौरान कर रहा था, जिस पर यूपी पुलिस औऱ सेंट्रल एजेंसी नजर रख रही थीं.

अतीक के 2 गुर्गे पहले ही एनकाउंटर में हो चुके हैं ढेर

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद गैंग के दो शूटर अरबाज और विजय चौधरी उर्फ उस्मान पहले ही मारे जा चुके हैं, जबकि अन्य फरार चल रहे थे. इनमें अतीक का बेटा असद और उसका गुर्गा मोहम्मद गुलाम और गुड्डू मुस्लिम थे. आज पुलिस ने असद और मोहम्मद गुलाम को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. फिलहाल अब यूपी एसटीएफ को गुड्डू मुस्लिम की तलाश है.

बेटे की मौत की खबर सुन रो पड़ा अतीक अहमद

आज अतीक अहमद और अशरफ को कोर्ट लेकर पुलिस पहुंची है. यहां दोनों की कोर्ट में पेशी हुई. पुलिस ने कोर्ट में अतीक की 14 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की. हालांकि अतीक के वकील ने पुलिस रिमांड का विरोध किया और कहा कि दोनों भाई जेल में बंद थे तो हत्या की साजिश कैसे रचेंगे? वहीं कोर्ट परिसर में जब अतीक अहमद को बेटे असद के एनकाउंटर की जानकारी दी गई तो बेटे की मौत की खबर को सुनकर वह रो पड़ा.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button