आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

मेले मे नाबालिग बच्चो को जुआ खिलाता मास्टर मांइड जुआरी विडियो वायरल

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

 

सिरौली/बरेली। चौकी से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर मास्टरमाइंड जुआरी धड़ल्ले से नाबालिक बच्चों को जुआ खिला रहे है। बुधवार 23 जुलाई को पुलिस से शिकायत के बाद भी 24 जुलाई को मास्टरमाइंड जुआरियों का जुआ बेधड़क चालू रहा। जुआरी मास्टरमाइंडों द्वारा नाबालिग व अन्य भोले-भाले लोगों को लालच देकर जुआ खिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताते चले कि थाना सिरौली की बड़ागांव चौकी से लगभग 200 मीटर की दूरी गौरी शंकर गुलड़िया उपराला मेले में जुआरी मास्टरमाइंडों द्वारा नाबालिग बच्चों समेत क्षेत्र से मेला देखने आई भोली भाली जनता को लालच दिखाकर जुआ खिलाने का मामला सामने आया है।
जानकारों द्वारा बताया गया जुआ खेलने का ये मामला कोई पहली बार सामने नहीं आया है गुलड़िया मेले से पहले पिछले वर्ष भी जुआ खेलने के वीडियो वायरल हुए थे वीडियो वायरल होने के बाद जुआ बंद हो गया था।

आपको बता पूर्व की तरह इस वर्ष भी मेले में मास्टरमाइंड जुआरियों द्वारा नाबालिग बच्चों व अन्य लोगों को जुआ खिलाने के वीडियो वायरल हुए हैं। सूत्र बताते हैं ये मास्टरमाइंड जुआरी कुछ स्थानीय लोगों की शय पर सरेआम जुआ खिलाते हैं जिनको ये बदले में आर्थिक लाभ देते हैं।
23 जुलाई को एक एक्स ट्विटर यूजर द्वारा पुलिस को टैग करते हुए गौरी शंकर गुलड़िया उपराला मेले में जुआ होने की शिकायत की गई। जिस पर पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा संज्ञान लिया गया और कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
लेकिन 23 जुलाई की शिकायत के बावजूद भी 24 जुलाई को मास्टरमाइंड जुआरियों का जुआ धड़ल्ले से चल रहा जिसके वीडियो भी वायरल हुए वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह नाबालिग बच्चों को जुआ खिलाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
सूत्र बताते हैं मास्टरमाइंड जुआरियों की शिकायत स्थानीय पुलिस से कर दी जाये तो ये मास्टरमाइंड जुआरी कुछ देर तो जुआ बंद कर देते हैं बाद में फिर चालू कर देते हैं।

वहीं मामले में बड़ागांव चौकी इंचार्ज राजेश रावत का कोई संतोषजनक जवाब सामने नहीं आया

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button