आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली
सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुई प्रश्न निर्माण कार्यशाला

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
आंवला।तहसील के भुर्जी टोला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती द्वारा आयोजित होने वाली साहित्यिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता के संकुल स्तरीय प्रश्न निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें संकुल के समस्त विद्यालयों से आचार्य राकेश सारस्वत, धर्मेंद्र कुमार ,लक्ष्मीकांत पाठक, हरिहर शर्मा, आचार्या सुमन लता पांडे की सहभागिता रही।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य गवेन्द्र सिंह चौहान एवं संकुल प्रमुख एवं प्रधानाचार्य शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं वेद रतन शर्मा का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यशाला के समापन पर विद्यालय प्रबंधक राकेश कुमार सक्सेना (एडवोकेट) ने संकुल प्रमुख एवं समस्त सहभागी शिक्षकों को मधुर स्मृति स्वरूप उपहार भेंट किये।



