उत्तर प्रदेशलखनऊ

अंत्योदय के संकल्प को पूरा कर रही भाजपा सरकार : भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा ने प्रदेशभर में अंत्योदय के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ बूथ स्तर पर मनाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन करके कृतज्ञ नमन किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी योगी के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अंत्योदय के संकल्प को पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी विचारधारा के कारण सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही एवं सर्वसमावेशी राजनैतिक संगठन है। हमारी विचारधारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन में निहित है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। क्योंकि राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और मानव सेवा के लिए सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा हमें दीनदयाल जी से प्राप्त हुई है।

एकात्ममानववाद का दर्शन हमारी सांस्कृतिक धरोहर : धर्मपाल

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की सहजता, सरलता व सादगी उनके व्यक्तित्व की विशेषता थी। उन्होंने कहा कि भौतिक सुख सुविधाओं से दूर निष्काम कर्मयोगी पं. दीनदयाल का एकात्म मानववाद का दर्शन हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसके आधार पर हमें वैभव युक्त नए भारत की संकल्पना को साकार करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। जिसमें संगठन के द्वारा कार्यकर्ता तथा कार्यकर्ता के द्वारा संगठन गतिमान होता है। इसलिए राष्ट्रीय, सामाजिक, वैचारिक दायित्वों के प्रति समर्पण के भाव के साथ ही संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव लेकर काम करना है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button