निकलेगी भूसा दान यात्राए प्रत्येक ब्लाक में लगेगी 20 अधिकारियों की ड्यूटी

बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन ने गेहूं काटने के समय को ध्यान में रखते हुए भूसा दान यात्रा निकालने के लिए निर्देश दिया है। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में 20 अधिकारियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है। कहा कि इस दौरान समिति के लोग ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव में घूमेंगे तथा स्वेच्छा से भूसा का दान प्राप्त करेंगे। छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में रखने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। यह अभियान सभी नगर पंचायतों एवं विकासखंड में संचालित किया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि क्रॉप कटिंग के लिए लगाए गए अधिकारी अनिवार्य रूप से क्रॉप कटिंग के लिए जाएं। यह एक महत्वपूर्ण कार्य हैए जिससे फसल उत्पादन की जानकारी होती है और किसानों के लिए योजनाएं बनाने में सुविधा होती है। उनके क्षतिपूर्ति का दावा भी मजबूत होता है। उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री 22 मार्च को जिले के 7022 किसानों को रुपया 2ण्45 करोड़ फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्षतिपूर्ति का ऑनलाइन वितरण करेंगे।
वित्तीय वर्ष के अवशेष दिनों में लक्ष्य पूरा करनेए महिला एवं अनुसूचित जाति के लोगों को प्राथमिकता पर रोजगार उपलब्ध करानेए विधवा पेंशन के 7000ए दिव्यांग पेंशन के 2000 लाभार्थियों का अवशेष आधार सीडिंग मार्च माह में पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण लक्ष्य के अनुरूप न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त कीए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गोद लिए विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की समीक्षा करते हुए 14 से 35 वर्ष के लोगों का पंजीकरण अधूरा पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिया कि स्वयं सहायता महिला समूह की महिलाओं का पंजीकरण कराकर उनका प्रशिक्षण पूरा कराएं। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि 6 माह में जिन उद्योगों के शुरू होने की संभावना हैए उनका ग्राउंड सेरिमनी कराएं। बैठक में सीडीओ डॉण् राजेश कुमार प्रजापतिए डीएफओ नवीन कुमार शाक्यए पीडी कमलेश सोनीए डीडीओ अजीत श्रीवास्तवए एडी रेशम नितेश कुमारए डीसी मनरेगा संजय शर्माए एनआरएलएम रामदुलारए अधिशासी अभियंता सिंचाई आरके गौतमए जल निगम के एके उपाध्यायए अर्थ एवं संख्या अधिकारी मोहम्मद सादुल्लाह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



