लैब टेक्नीशियन संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, बालेन्दु मिश्रा अध्यक्ष निर्वाचित

गौरव कुशवाहा
देवरिया। उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित धन्वंतरि सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न की गई, जिसमें अध्यक्ष पद पर बालेन्दु मिश्रा ने 27 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अजित कुमार सिंह को मात्र 8 वोट मिले।
अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण शुक्ला, मंत्री अवधेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार गौतम, सम्प्रेक्षक सत्य प्रकाश यादव, संयुक्त मंत्री पद पर अजित कुमार सिंह का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ।
चुनाव प्रक्रिया की देखरेख प्रांतीय संघ के सम्प्रेक्षक ए.के. मौर्या एवं नवीन कुमार श्रीवास्तव, चुनाव अधिकारी संजय श्रीवास्तव और डिप्लोमा फॉर्मेसी राजपत्रित संघ के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा की गई। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कानूनगो संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पाण्डेय, फॉर्मेसी संघ के अध्यक्ष अनुराग पाण्डेय, मंत्री सिद्धेश्वर तिवारी, एक्स-रे टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष रमेश यादव एवं एल0ए0 संघ के अध्यक्ष उमेश पाण्डेय शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ देवरिया के मंत्री सुनील सिंह ने किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित जनसमूह ने बधाई दी और उनसे संघ की मजबूती तथा तकनीकी कर्मचारियों के हितों की प्रभावी पैरवी की अपेक्षा जताई।



