उत्तर प्रदेशलखनऊ

निकाय चुनाव के मतदान से पहले सपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने ली बीजेपी की सदस्यता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी को एक बार फिर से झटका लगा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में रहे पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है। राजधानी स्थित भाजपा कार्यालय में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, उन्नाव के गंज मुरादाबाद की ब्लॉक प्रमुख संध्या पटेल, महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा 72 बीडीसी और 60 ग्राम प्रधानों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही भूपेंद्र चौधरी ने मेरठ से बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर गोविंद भाटी को पटका पहनाकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा में शामिल हुए लोगों का पटका पहनकर स्वागत किया। कहा कि आज बड़ा गौरव का दिन है। आज हमारे परिवार और हमारे संगठन का विस्तार हो रहा है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग आज पीएम मोदी और सीएम योगी की कार्य पद्धति से प्रभावित होकर अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय और अन्य नेता मौजूद थे।

बता दें कि हेमराज वर्मा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत पीलीभीत के मरौरी विकास खंड के ग्राम टाह पौटा के प्रधान पद का चुनाव जीतकर की थी। हेमराज समाजवादी पार्टी से पहले बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद 2012 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। वहीं बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से वह विधायक चुने गए और अखिलेश यादव सरकार में वह राज्य मंत्री भी बने थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button