उत्तर प्रदेशबरेलीराज्य
हिंदू पंचांग के अनुसार मनायी गयी राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की जंयती

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
आंवला। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान मे हिन्दू पंचांगानुसार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया को तहसील आंवला के पुरैना चौराहा स्थित महाराणा चौक पर महाराणा प्रताप की जंयती धूमधाम व हर्षोल्लास से मनायी गयी । कार्यक्रम मे जय गोविन्द सिंह, जुगेंद्र पाल सिंह, गोपाल सिंह( गुड्डू फौजी) आदि पदाधिकारीयो ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला । इस दौरान प्रवीण सिंह, बिल्लू,नवीन सिंह, प्रेमपाल सिंह सोलंकी,कमल सोलंकी, मोहन सिंह,डा.गौरव सिंह, विनीत राठौर, विकास राठौर, बच्चन सिंह,धनवीर सिंह आदि ने महाराणा प्रताप के चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।



