उत्तर प्रदेशबहराइच

भाजपा का टिफिन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बहराइचl विधान सभा मटेरा की टिफिन कार्यक्रम पर बैठक ब्लिस रिसार्ट में आहूत की गईlजिसमें मुख्य अतिथि अजय टम्टा सांसद अल्मोड़ा व विशिष्ट अतिथि जिला प्राभारी मंत्री अजय टम्टा रहेlविधान सभा मटेरा से आए कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज नौ वर्ष में भारत शक्तिशाली भारत सम्रद्ध भारत गरीबो की सेवा में हमेशा खड़ा रहने वाला भारत बना है आज देश किसान को सम्मान निधि गरीबो को आवास योजना से उज्ज्वला योजना उजाला योजना स्वाथ्य बीमा योजना व अन्य कई प्रकार के केंद्रीय योजनाओ से आम जन मानस को लाभान्वित करके समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को गरीबी से बाहर जीवन यापन की मंशा बना ली है। इसलिए 2024 में पुनः एक बार कमल खिलाइए जिससे भारत का विश्व गुरु होने का सपना पूर्ण हो सके।विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि आज केंद्र सरकार के नौ वर्षो में मछुवारा समाज का जितना हुआ है व उसे सम्मान जनक जीवन जीने का अवसर मिला है ऐसा कभी किसी सरकार में सम्भव नही था। बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोंड़ ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे कार्यकर्ताओ को अवगत कराया। इस अवसर पर विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जैसवाल जिला अध्यक्ष भाजपा श्यामकरन टेकड़ीवाल निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुलाब शुक्ल मंडल आनन्द गोंड़ अध्यक्ष आलोक अग्रवाल बलवंत सिंह हेमंत कुमार वर्मा अभयराज सिंह महेश अग्रवाल राजू निगम जय प्रकाश अग्रहरि जिला मीडिया प्रभारी भाजपा देवेंन्द्र मिश्र कल्याण सिंह चौधरी पुराण सिंह अजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button