उत्तर प्रदेशलखनऊ

Budget 2023: बजट पर मायावती ने ट्वीट दी प्रतिक्रिया, लिखा- झूठी उम्मीदें क्यों? जानिए और किसने क्या कहा?

लखनऊ। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बुधवार को लोकसभा में आम बजट 2023 पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्‍जवल भविष्य की तरफ आगे बढ़ रही है। वहीं, केंद्रीय बजट 2023-24 पेश होने के बाद बजट पर चर्चाएं  शुरु हो गई है।  इसके साथ ही आम बजट को लेकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं हैं। आम बजट पर बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बाद एक चार ट्वीट कर लिखा-
1. देश में पहले की तरह पिछले 9 वर्षों में भी केन्द्र सरकार के बजट आते-जाते रहे, जिसमें घोषणाओं, वादों, दावों व उम्मीदों की बरसात की जाती रही, किन्तु वे सब बेमानी हो गए, जब भारत का मिडिल क्लास महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि की मार के कारण लोवर मिडिल क्लास बन गया, अति-दुखद।

2. इस वर्ष का बजट भी कोई ज्यादा अलग नहीं. पिछले साल की कमियां कोई सरकार नहीं बताती, नए वादों की फिर से झड़ी लगा देती हैं, जबकि जमीनी हकीकत में 100 करोड़ से अधिक जनता का जीवन वैसे ही दाव पर लगा रहता है, जैसे पहले था। लोग उम्मीदों के सहारे जीते हैं, लेकिन झूठी उम्मीदें क्यों?

3. सरकार की संकीर्ण नीतियों व गलत सोच का सर्वाधिक दुष्प्रभाव उन करोड़ों गरीबों किसानों व अन्य मेहनतकश लोगों के जीवन पर पड़ता है जो ग्रामीण भारत से जुड़े हैं और असली भारत कहलाते हैं। सरकार उनके आत्म-सम्मान व आत्मनिर्भरता पर ध्यान दें, ताकि आमजन की जेब भरे व देश विकसित हो।

4. केन्द्र जब भी योजना लाभार्थियों के आंकड़ों की बात करे तो उसे जरूर याद रखना चाहिए कि भारत लगभग 130 करोड़ गरीबों, मजदूरों, वंचितों, किसानों आदि का विशाल देश है जो अपने अमृतकाल को तरस रहे हैं। उनके लिए बातें ज्यादा हैं। बजट पार्टी से ज्यादा देश के लिए हो तो बेहतर।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किया ट्वीट

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा- “भाजपा अपने बजट का दशक पूरा कर रही है, पर जब जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी। भाजपाई बजट महंगाई व बेरोज़गारी को और बढ़ाता है. किसान, मज़दूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ती है, क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुँचाने के लिए बनता है।”

यूपी के सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा

बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा- “मैं आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूर्ण करते सर्वसमावेशी और लोक-कल्याणकारी केंद्रीय बजट 2023-24 का स्वागत करता हूं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं मा. केंद्रीय वित्त मंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन! वर्तमान केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, निःसंदेह, यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। आज प्रस्तुत हुए आम बजट 2023-24 में ‘नए भारत’ की समृद्धि का संकल्प है, अंत्योदय का विजन है, 130 करोड़ देश वासियों की सेवा का लक्ष्य है।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button