उत्तर प्रदेशलखनऊ

Teachers Recruitment: 60,000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द जारी होगा आवेदन फॉर्म

60,000 Teachers Recruitment: शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड सरकार ने राज्यभर में 60,000 शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। कहा गया है कि बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान चलाया जाएगा। राज्य के स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि जल्द ही आवेदन फॉर्म जारी किए जाएंगे। यह घोषणा उन्होंने उटकल समाज के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान गोलमुरी में की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शिक्षक नियुक्ति से संबंधित लंबित मामलों का तुरंत निवारण करें।

तीन चरणों में होगी भर्ती 

– झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के माध्यम से 26,000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
-क्षेत्रीय भाषाओं के लिए 10,000 शिक्षकों की विशेष रूप से भर्ती की जाएगी।
-इसके बाद 25,000 से 26,000 शिक्षकों की अतरिक्त नियुक्ति की जाएगी।

क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा शिक्षा पर जोर

राज्य सरकार स्कूलों में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देने को लेकर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को पाठ्यक्रम में शामिल करने को कहा, और इसे आगामी एजुकेशनल सेशन से शुरू करने को कहा। बता दें कि इसके लिए एक एजुकेशनल स्टडीज दल पहले ही पश्चिम बंगाल का दौरा भी कर चुका है। सोरेन ने कहा कि आवश्यकता होने पर ओडिशा में भाषा शिक्षा मॉडल का आकलन करने की योजना भी बनाई जाएगी।

सुधारेगा शिक्षक-छात्र का अनुपात 

शिक्षक-छात्र के अनुपात में सुधार लाने के लिए, मौजूदा नियम को संशोधित किया जा रहा है। इस संशोधन में एक शिक्षक के लिए 30-50 छात्रों का अनुपात रखा गया है। वहीं नए दिशानिर्देशों के अनुसार हर 10-30 छात्रों के लिए एक शिक्षक नियुक्ति की जाएगी। वहीं अगर क्लास में 30 से अधिक छात्र होंगे तो दो शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये बदलाव क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले के बीच यह घोषणा आई है, जो झारखंड सहायक शिक्षक भर्ती 2025 पर असर डालता है। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि केवल JTET- योग्य उम्मीदवार ही चयन के लिए पात्र होंगे। पहले यह फैसला झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के विपरीत था, जिसमें CTET और अन्य राज्य TET के उम्मीदवारों को 26,001 सहायक शिक्षक नियुक्तियों पर आवेदन करने की अनुमति दी गई थी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button