उत्तर प्रदेशकानपुर
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की पत्नी की तबीयत कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ी, अस्पताल को हुईं रवाना
![](https://khwazaexpress.com/wp-content/uploads/2024/06/संजय-निषाद-की-पत्नी-बीमार.jpg)
कानपुर। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की पत्नी एवं निषाद पार्टी की उपाध्यक्ष मालती निषाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है।
मछुआ क्रांति बलिदान दिवस समारोह के मौके पर सत्तीचौरा घाट पर कार्यक्रम चल चल रहा था। जिसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद व उनकी पत्नी मालती निषाद आए हुए थे। कार्यक्रम के बीच में ही निषाद पार्टी की उपाध्यक्ष मालती निषाद की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं। आनन-फानन में मंच के करीब कार लाकर उन्हें गाड़ी के भीतर बैठाया गया और अस्पताल को ले जाया गया।