उत्तर प्रदेशलखनऊ

कर्मचारियों को जागरुक करने का अभियान शुरू, हर जिले में होगी मतदाता जागरूकता गोष्ठी

लखनऊ। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारणी ने एनएचएम के कर्मचारियों को मतदान के लिए जागरुक करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत रविवार को रायबरेली जिले से हुई है।

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारणी ने डॉ अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय रायबरेली में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें अन्य जनपदों से आये संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनिल गुप्ता ने गोष्ठी में उपस्थित सभी सदस्यों को मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने को कहा। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनने के लिए लोगों को शपथ दिलाई।

प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि मतदाता जागरुकता गोष्ठी के लिए आज से शुरूआत कर दी गई। इसके बाद अब सभी जिलों में इस तरह की गोष्ठी की जायेगी। जिससे नेशनल हेल्थ मिशन से जुड़े संविदा कर्मियों का शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरुक किया जा सके।

गोष्ठी में डॉक्टर सौरभ शर्मा, डॉक्टर रुचि सिंह, नीरज मौर्य, राजेंद्र तिवारी, संतोष पाण्डेय, प्रदीप यादव, अभयानंद, महेंद्र बहादुर, डॉक्टर आनंद त्रिपाठी, डॉक्टर बीएन पाल, अजय प्रकाश तिवारी, अटल कुमार राय, दिनेश सिंह, विमल सिंह, शिव मोहन, कामतानाथ, राजकुमार,  पूनम पाल, आशीष, संदीप तिवारी, आदि लोग उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button