उत्तर प्रदेशचंदौलीराज्यलखनऊ

औद्योगिक प्रधान जिला बनेगा चंदौली : योगी

सीएम ने चंदौली कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधरोपण

  • पूर्वांचल एक्सप्रेस को चंदौली, सोनभद्र तक को जोड़ा जाएगा
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाबा कीनाराम की मूर्ति लगाई जाएगी

चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चंदौली दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कार्यक्रम के पश्चात जनपद के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, कानून-व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि जनता को योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल सके। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जगदीश सराय में बने अस्थाई हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और राज्य मंत्री पहले से मौजूद थे। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी ने पत्रकारों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि चंदौली कृषि प्रधान के साथ औद्योगिक प्रधान जनपद बनेगा। वाराणसी से चंदौली आ रही रिंग रोड विकास की धूरी बनेगी। कहा कि जनपद में 200 करोड़ से कोर्ट परिसर बनाया जाएगा, जिसमें अधिवक्ताओं के चेंबर के साथ अधिकारियों के आवास और जिला जज कार्यालय भी होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस को चंदौली, सोनभद्र तक को जोड़ा जाएगा। इसका सर्वे चल रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे जो मेरठ से प्रयागराज तक बन चुकी है। इसे मिजार्पुर से भदोही होते हुए वाराणसी, चंदौली से लेकर गाजीपुर तक जोड़ा जाएगा। कहा कि चंदौली सीधे दो एक्सप्रेस से जुड़ेगा।  सीएम योगी ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाबा कीनाराम की मूर्ति लगाई जाएगी। इसको लेकर के बातचीत हुई है। मुगलसराय में एलिवेटेड पुल बनाया जाएगा। नौगढ़ में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए कई निवेशकों ने प्रस्ताव दिया है, इससे हजारों करोड़ का निवेश होगा और रोजगार भी मिलेगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button