स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण को लेकर शिक्षकों संग बच्चों ने निकाली रैली

- स्कूली बच्चों के गगन भेदी नारे से गूंज उठा गांव की गली और मुहल्ले
इसरार अहमद
मिश्रोलिया-सिद्धार्थनगर। खुनियांव विकास खंड स्थित न्याय पंचायत बेलवा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान के तहत अध्यापकों सहित बच्चों द्वारा न्याय स्तर की रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उक्त रैली को निकाल कर अभिभावकों में चेतना जगाया गया, जिससे शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि सबकी यह जिम्मेदारी बनती है कि पठन पाठन कर रहे कक्षाओं के छात्र छात्राओं को संचारी रोग, मस्तिष्क ज्वर, नित्य साफ़-सफाई, समय समय पर टीकाकरण का लोगों को सुझाव दिया जाए।
इसी कड़ी में खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग अभियान हेतु लगातार अध्यापक संग बच्चों द्वारा गांव में घूम घूम कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है और न्याय पंचायत स्तर पर रैलियां आयोजित किया जा रहा है।
अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावकों की सहभागिता जरूरी है। एन पी आर सी बेलवा, कंपोजिट विद्यालय भरभर साथा, बेलवा द्वितीय, सेमरा, टेऊवा ग्रांट, बढ़या, केरवनिया, आदि विद्यालय के अध्यापक संग बच्चे मौजूद रहे। ब्लॉक अध्यक्ष राज किशोर, सतेंद्र चौधरी, जगदीश वर्मा , नीरज प्रताप सिंह, विजय कुमार, उमेश त्रिपाठी, प्रदीप कुमार मिश्र, प्रदीप यादव, कुलदीप यादव, अंजार अहमद, भगवान सिंह, कुलदीप मौर्य, देवी प्रसाद, जमाल अहमद प्रधान, भोला यादव सहित भारी संख्या में बच्चों संग लोग मौजूद रहे।
उक्त कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा स्लोगन
21 वीं सदी की यही पुकार। शिक्षा है सबका अधिकार।।
कोई न छूटे अबकी बार।
शिक्षा है सबका अधिकार।।
हर घर में चिराग़ जलेगा।
हर बच्चा स्कूल चलेगा।।
अब न करो अज्ञानता की भूल।
अपने बच्चों को भेजो स्कूल।।
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई।
मिलकर सब करें पढ़ाई।।
हम भी स्कूल जाएंगे।
पापा का मान बढ़ाएंगे।।
स्वच्छता अपनाएंगे।
बीमारी दूर भगाएंगे।।
सौ रोगों की एक दवाई।
बस सफाई – सफ़ाई।।
आदि गंगन भेदी नारे लगाए गए।



