उत्तर प्रदेशचित्रकूट

अब्बास अंसारी की पत्नी का सऊदी कनेक्शन खंगाल रही चित्रकूट पुलिस

  • सपा नेता ने निकहत को किराए पर दिलवाया था मकान, छिपाई थी पहचान

चित्रकूट। चित्रकूट जेल में बंद अब्बास अंसारी से मिलाई के दौरान गिरफ्तार की गई उनकी पत्नी निकहत को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस का दावा है कि निकहत अपने पति को फरार करने की साजिश रच रही थी। उनकी मदद स्थानीय सपा नेता कर रहे थे, जिनके नाम भी सामने आए हैं।

कर्वी नगर की बैंक कॉलोनी विकास नगर कपसेठी में बीमा एजेंट प्रहलाद साहू के मकान में निकहत रहती थी। प्रहलाद साहू ने बताया कि दो जनवरी को अब्बास की पत्नी ने मकान किराए पर लिया था। उनके पास उसको मोहल्ले के ही सपा के एक स्थानीय नेता लेकर आए थे और यह कहकर मकान दिलाया था कि ये लोग पानी की टंकी बनवाने वाले बड़े ठेकेदार हैं। उसने गारंटी के तौर पर एग्रीमेंट करवाने की भी बात कही थी। मकान में निकहत के अलावा एक बुजुर्ग महिला, नौकरानी और ड्राइवर रहते थे। उसके परिवार के लोगों और रिश्तेदारों का आना-जाना रहता था।

प्रहलाद साहू ने बताया कि सपा नेता जिला स्तर का पदाधिकारी है। बीमा एजेंट के मकान से पहले निकहत पुराने बाजार इलाके के एक मकान में लगभग 15 दिन ही रही थी। बरहाल पुलिस इसका भी पता कर रही है कि उस मकान को किसने दिलाया था और वहां पर क्या गतिविधियां थीं।

रगौली जेल में कार्रवाई के दौरान निकहत बानो अंसारी के पास सऊदी अरब की मुद्रा 12 रियाल बरामद हुई थी। इसके बारे में जब निकहत से पूछा गया तो उसने गुमराह करने की कोशिश की और फिर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई।

इस आधार पर पुलिस ने निकहत का सऊदी अरब से कनेक्शन होने की आशंका जताते हुए जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि निकहत, उसके करीबी और परिवार के कौन-कौन सदस्य विदेश कब-कब गए थे, कितने रिश्तेदार खाड़ी देश में रहते हैं। इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button