उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा में शामिल हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव (Lucknow Nagar Nikay Chunav) के प्रथम चरण की वोटिंग को बस कुछ दिन ही बचे हैं। उसको लेकर एक ओर जहां राजनीतिक दल अपने प्रत्याशी को जिताने के लिये प्रचार- प्रसार में जुटे हुए हैं, वहीं नेता अपने सियासी भविष्य को चमकाने के लिये हर दांव चल रहे हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस नेता दिलप्रीत सिंह ने हाथ का साथ छोड़कर सत्ताधारी दल बीजेपी का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कांग्रेस पार्टी को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी जॉइन करने के करीब 3 घंटे बाद कांग्रेस ने दिलप्रीत सिंह का निष्कासन पत्र जारी किया।

कांग्रेस में डिसिप्लिन की कमी है दिलप्रीत सिंह

बीजेपी जॉइन करने के बाद दिलप्रीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। जबकि पीएम मोदी जी वार्ड अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष तक से बात करते हैं लेकिन कांग्रेस में बिल्कुल उल्टा है। कांग्रेस में जो वार्ड, बूथ स्तर के कार्यकर्ता है उनसे कोई सलाह नहीं ली जा रही है। कही ना कही डिसिप्लिन की कमी है। 2019 लोकसभा के समय से ही ऐसे माहौल में हम लोग काम कर रहे थे। इस बात की जानकारी सबको है लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के सूत्रधार उन तक सही खबर पहुंचा नहीं रहे है, उनको अंधेरे में रखा जाता है।

टिकट वितरण से नाराज थे दिलप्रीत सिंह, रात 3 बजे टिकट बांटे गए

लखनऊ नगर निगम के महापौर व पार्षद के टिकट वितरण पर दिलप्रीत सिंह ने बताया कि हम लोगों ने पूरा पैनल बनाकर पार्षदी के टिकट फाइनल किये थे प्रदेश अध्यक्ष के साइन किये हुए लेटर पर उम्मीदवारों की घोषणा भी की गई, लेकिन कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बैठे लोगों ने घोषित कर दिया कि यह फर्जी लिस्ट है। बाद में देररात करीब 3 बजे चोरी से जिनको टिकट दिया गया था उनका टिकट काट कर दूसरे लोगों को टिकट दे दिया गया। इस तरह 110 वार्डों में करीब 33 जगह रातोंरात टिकट बदल दिए। इस बात की जानकारी शहर अध्यक्ष को भी नहीं दी गई।

लखनऊ से कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी बाहरी- दिलप्रीत

दिलप्रीत सिंह ने बताया कि कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी भी बाहर की है। मेयर प्रत्याशी के नाम की कोई लिस्ट नहीं जारी की गई ना ही प्रदेश अध्यक्ष के लेटर पैड पर कोई नाम है। इनको सिंबल आखिरी समय में दिया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की नहीं चल रही है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोग कही ना कही प्रदेश अध्यक्ष पर हावी है। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी अकेले एक तरफ खड़े है बाकी सब उनको दबाने का काम कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस से मेयर की प्रत्याशी प्रांतीय अध्यक्ष नुकुल दुबे की करीबी बताई जा रही है। नुकुल दुबे की वजह से ही संगीता जायसवाल को टिकट मिला है। साथ ही साथ दिलप्रीत ने बताया कि दिनेश सिंह प्रशासन प्रभारी है लेकिन उनका संगठन में बहुत हस्तक्षेप रहता है।

टिकट कटने से नाराज नेताओं ने भी बीजेपी जॉइन की

शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ दक्षित के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह के साथ तमाम कांग्रेसी नेताओं ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा है। इसमें वो कांग्रेसी नेता भी शामिल है, जिनका टिकट घोषित होने के बाद भी टिकट काट दिया गया था। बीजेपी की सदस्यता दिलाने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सभी नेताओं का स्वागत करते हैं। भारतीय जनता पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है। पीएम मोदी जी के नीतियों में लोग भरोसा रख रहे है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तहत काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है कि बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button