उत्तर प्रदेशदेवरियाबड़ी खबर

सीएम ने 480 करोड़ रुपये की जनपद को दी सौगात

  • 223 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास
  • नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी किया लोकार्पण
  • विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र, स्मार्ट फोन, मोटराईज्ड साइकिल का किया वितरण
  • लगाये गये स्टालों का भी किया अवलोकन
  • बैतालपुर में सुगर काम्पलेक्स बनाये जाने का दिया आश्वासन

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में 480 करोड़ रुपये की 223 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास राजकीय इंटर कालेज देवरिया में किया तथा भलुअनी ब्लॉक के बहौर धनौती में नवनिर्मित स्व0 मरजादी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लागत 216.23 लाख का लोकार्पण वैदिक मंन्त्रोच्चार के साथ किया। विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं यथा-कृषि, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र/चाबी एवं छात्राओं में स्मार्ट फोन का भी वितरण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। 03 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड साईकिल वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषि मुनीयो एवं संतो की परम्परा से जुडे देवताओं के अरण्य के रुप में किसी काल खण्ड में जाने वाला यह देवरिया जनपद की धरा को, जिसे बाबा राघव दासजी ने और महर्षि देवराहा बाबा ने अपने तप और साधना से एक नई उचाईयों तक पहुॅचाया। आज इस धरा को नमन करता हॅू। कोविड काल में विपरित परिस्थितियों में कैसे कार्य किया जाता है इसके लिए आज भारत को आदर्श के रुप में देखा जाता है और भारत के अन्दर सुशासन का मॉडल है। उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश ने कार्य करना प्रारम्भ किया है। देवरिया हमारे घर के आंगन जैसा है। पूर्व में भी बेहिचक देवरिया आने में कोई संकोच नही होता था। सब अपने लोग है अपनी लोगो के समाधान होना चाहिये। उस समय भी हम सभी के साथ थे।

आज मोदी के नेतृत्व में विकास की योजनाये तेजी के साथ हर घर में पहुॅची है। सलेमपुर में पुल, देवरिया मेडिकल कालेज का निर्माण, गांव गांव में पीएचसी/सीएचसी बनाया जा रहा है। हर गांव में खेल का मैदान, हर ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जनपद स्तर पर एक स्टेडियम का निर्माण राज्य सरकार करायेगी। निजी खेल अकादमियों को बढावा देगें। 2 करोड युवाओं को उ0प्र0 प्रदेश में सक्षम बनाने के लिए टेबलेट व स्मार्टफोन देने का कार्य किया जा रहा है। 35 लाख करोड रुपये की निवेश की परियोजनायें उत्तर प्रदेश में आ रही है। अगले 2 से 3 वर्षो के अन्दर 01 करोड नौजवानों को नौकरी के अवसर सृजित होगा। तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने का कार्य किया जा रहा है। स्किल डेपलमेंट के लिए आईटीआई/पालिटेक्निक, इंजीनिरिंग, नर्सिंग कालेज आदि का लम्बा जाल बिछाया जा रहा है।

इसके साथ साथ निवेश की प्रकिया को भी आगे बढाने का कार्य हो रहा है। कभी ये क्षेत्र मलेरिया के नाम से जाना जाता था। मलेरिया से मुक्ति मिली तो इन्फेलाइटिस ने अपना कहर डाला प्रारम्भ किया। इसके नियंत्रण के साथ ही केरोना को भी नियंत्रित किया। देवरिया, महाराजगंज या कुशीनगर में इन्फेलाइटिस दूर दूर तक नही आ सकता है। हर व्यक्ति को जीने का अधिकार है और सरकार की यह ड्यूटी है कि योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को पहुॅचाये। हर गरीब को बिना भेदभाव के मकान मिल रहा है। गांव हो या शहर अब तक 54 लाख परिवार को एक एक आवास दे चुके है। 02 करोड 61 लाख लोगो को शौचालय दिया गया है। 01 करोड 55 लाख लोगो को फ्री में बिजली का कनेक्शन, 01 करोड 75 लाख लोगो को फ्री उज्जवला योजना के कनेक्शन दिया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश में 15 करोड लोगो एवं देश में 80 करोड लोगो को कोरोना काल खण्ड से तीन वर्षो से फी्र में राशन डबल इंजन की सरकार दे रही है। 22-23 करोड के आबादी के देश पाकिस्तान में रोटी के लाले पडे है, दुनिया के अन्दर मोदी मॉडल देखने को मिल रहा है। इस प्रक्रिया को आगे बढाने के लिए हम लोग आये है। देवरिया में फ्लाइ ओवर बन रहा है। जाम की समस्या का समाधान हो रहा है। राज्य सरकार इसके लिए पैसा भी दे रही है। बैतालपुर में चीनी काम्पलेक्श स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। महात्मा बुद्ध के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय कुशीनगर में बनने जा रहा है। बजट की व्यवस्था की गयी है। पैसा बाधा नही बनेगा। जल जमाव से मुक्ति दी जा रही है।

सेफ सिटी के रुप में विकसित किये जाने के लि कार्य किये जा रहे है। किसी भी प्रमाण पत्र के लिए आनलाईन व्यवस्था रहेगी। ग्राम पंचायतों में भी ग्राम सचिवालयों के निर्माण कर के यह सुविधा दी जा रही है। दूर दराज के स्वास्थ्य केन्द्रों में भी यह सुविधा देने जा रहे है। अभी यह शुरुआत है। सरकार विकास के बारे में सोचती है। पीसीएस के आये परिणाम में टाप टेन में 8 बेटियां है। आज विकास के लिए पैसे कोई कमी नही होगी। कोई भी प्रस्ताव आयेगा उसे इस जनपद के लिए स्वीकृत किया जायेगा।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 01 अप्रैल 2023 से आज 9 दिनो के भीतर 10 दिनों के भीतर सर्वाग्रीण इतिहास बना है। मेंडिकल कालेज ट्रामा सेन्टर, जिला अस्पताल भी बनना है। आईटीआई आदि का होना है। योजनाओं को जमीन पर उतारने का कार्य किया है। उ0प्र0 सम्भल रहा है प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अनेक योजनाये संचालित है। आज नया इतिहास स्थापित हो रहा है। कृषकों को लाभ मिल सके इसके कृषि तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए बजट प्रावधान किया गया है।

ग्राम्य विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा अच्छे शासन के साथ महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर खोले गये है। जब से उत्तर प्रदेश की कमान संभाले हैं बिना भेदभाव के बिजली प्रदान की जाती है। सडक में सुधार हुआ है। कानून व्यवस्था सहित पूर्वान्चल में सर्वाग्रीण विकास हो रहा है।

सदर सांसद डा रमापति त्रिपाठी ने कहा कि 480 करोड की परियोजनाओं दे रहे है और आगे भी देवरिया के विकास व उत्थान के लिए बाकी योजनाओं से भी आच्छादित करेगें। कोरोना काल में देवरिया में आये एक एक प्रवासियों को घर पहुॅचाने का कार्य किया। 80 करोड लोगो को मुक्त भोजन मिल रहा है। उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त प्रदेश हो गया है। आज इस प्रदेश का स्थान विश्व में सांस्कृतिक व पर्यटक के रुप में स्थापित हो रहा है।

सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि आज देवरिया में विभिन्न विकास एवं उदघाटन के अवसर पर हमारे विकास की नई परिभाषा देने वाले को धन्यवाद देते हुए अभिनंदन करता हूॅ। देवरिया जिले के विकास के लिए तमाम तरह के योजनाये आई है। देवरिया बाईपास सहित विभिन्न सडके मंजूर हुई है।

सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री जी के प्रति धन्यवाद/आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली, पानी, सडक में सुधार करते हुए कानून व्यवस्था स्थापित कर हुए माफियाओं पर शिकंजा कसा गया है।

लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाओ में तहसील भाटपार रानी के मल्हना-मल्हनी में स्टेडियम, बरहज तहसील में राप्ती एवं घाघरा नदी के संगम स्थल से ग्राम-कुर्ह परसिया तक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, घाघरा नदी के बाएं तट पर निर्मित तुर्तीपार चुरिया तटबंध के किमी. 7.800 से 8.100 के मध्य कटाव निरोधक कार्य, छोटी गण्डक नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम समूह जिगिना मिश्र, भरहे चौरा एवं ग्राम तेनुवा के पास बाढ़ सुरक्षात्मक कटाव निरोधक कार्य, क्लब घर में पार्क एवं मल्टीपरपज हॉल, राजकीय इंटर कॉलेज, रुद्रपुर, रामपुर कारखाना क्षेत्र में प्यासी मझौली मार्ग पर छोटी गंडक नदी पर सेतु, त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत ग्राम पचलड़ी-तिघरा जमीनदारी बंधा मार्ग का निर्माण, यूपी 2086 रुद्रपुर- गौरीबाजार रोड से झिरुआ चौराहा वाया नकटा नाला मार्ग शामिल है।

शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाओ में कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित तिघरा-मराठी तटबंध के किमी 15.000 से 15.500 के मध्य ग्राम इकौना कटान स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, गुर्रा नदी के दाएं तट पर स्थित पचलड़ी तटबंध के ग्राम रतनपुर के पास किमी. 2.700 से 2.950, किमी 3.050 से 3.300 एवं ग्राम-ईश्वरपुरा के पास किमी. 5.250 से 5.450 के मध्य कटाव निरोधक कार्य तथा किमी. 1.600 से 3.300 के मध्य डौला बंध पुनर्स्थापना कार्य, घाघरा नदी के बाएं तट पर स्थित चुरिया कटान स्थल, तुर्तीपार चुरिया तटबंध के डाउन स्ट्रीम में किमी 2.300 से 2.700 के मध्य चुरिया नदौली ग्राम समूह का कटाव निरोधक कार्य, घाघरा नदी के बाएं तट पर निर्मित तुर्तीपार चुरिया तटबंध के किमी 3.800 से 4.250 के मध्य स्थित ग्राम तकिया- धरहरा का कटाव निरोधक कार्य, भटनी में पूर्वी समपार संख्या-115 स्पेशल पर 2 लेन रेल उपरिगामी सेतु, महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 30 बेडेड ट्रॉमा सेंटर, 20 बेडेड बर्न वार्ड एवं 20 बेडेड टॉक्सिकोलॉजी वार्ड, यूपी 2088 टी-4 भलुअनी से महुई श्रीकांत मार्ग, यूपी 20137 टी-8 पैना गढ़ौला-भुली पिपरा-भेड़वा धौला पंडित मार्ग सम्मिलित है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि के अन्तर्गत तृतीय किश्त रु0 50 हजार का चेक वितरण छट्ठू गुप्ता को, प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के अन्तर्गत रुकमणी देवी को आवास की चाबी, फार्म मशीनरी बैंक योजनान्तर्गत रणजीत सिंह व गुरुदयाल निषाद को सांकेतिक ट्रैक्टर की चाबी, बीज मिनीकिट वितरण के अन्तर्गत मडुआ बीज उदयभान दूबे व सुनील कुमार मणि को वितरित किया। अंकिता शुक्ला एवं श्रेया त्रिपाठी को टेबलेट, सरस्वती देवी एवं प्रतिभा वर्मा को घरौदी, कन्या विवाह सहायता योजना के तहत राम नारायण प्रसाद को स्वीकृति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के अन्तर्गत पूनम देवी एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत शीला देवी को चाबी वितरित किया।

एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट योजना के अन्तर्गत हुस्नारा को कढाई मशीन एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत कुमारी रोशनी को सिलाई मशीन वितरित किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत फर्नीचर उद्योग हेतु 50 लाख रुपए का चेक अनिल कुमार शर्मा को वितरित किया गया। अशोक, हरिशंकर गुप्ता एवं बृजेश कुमार यादव को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक विधायक शलभ मणि ने गदा, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने ओडीओपी के मोतियों से बना 05 घोडो के रथ का स्मृति चिन्ह, भाजपा जिला अध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सहजानंद राय ने नटराज की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रुप में मा0 मुख्यमंत्री जी को प्रदान किया।

आयोजित इस कार्यक्रम को बरहज विधायक दीपक मिश्रा, रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, बास गांव सांसद कमलेश पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष पं0गिरीश चन्द्र तिवारी, एमएलसी रतनपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, भाजपा पदाधिकारी सुनील गुप्ता, पूर्व विधायक फाजिल नगर गंगा सिंह कुशवाहा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता व भारी जन समूह उपस्थित रहे।

नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहोर धनौती का सीएम ने किया लोकार्पणः

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद में कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले भलुअनी ब्लाक बहोर धनौती गांव पहुंचकर 02 करोड 16 लाख की लागत से स्व. मरजादी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया। मुख्यमंत्री ने पूजन अर्चन के बाद प्राथमिक विद्यालय बहोर धनौती की कक्षा चार की छात्रा से फीता कटवाकर पीएचसी का शुभारम्भ कराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य केन्द्र पर हेल्थ एटीएम सहित ओपीडी, डिलेवरी प्वाइंट, वार्ड, योग कक्ष, दवा वितरण काउंटर का अवलोकन किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य से क्षेत्र के लोगों को जांच और इलाज की अच्छी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया । इस दौरान सदर सांसद रामापति राम त्रिपाठी, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थसारथी सेन शर्मा, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. राजेश झा, डीपीएम पूनम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button