उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बजट सत्र में बोले CM योगी- समाजवाद नहीं, सबका साथ-सबका विकास है असली रामराज्य

लखनऊ। यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के सवालों के जवाब में अपनी सरकार की योजनाओं का ब्यौरा, 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी, इसको लेकर हो रही तैयारियां सहित कई सेक्टर में हो रहे काम का विस्तृत लेखा-जोखा पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने समाजवाद को रामराज्य के लिए जरूरी बताया था लेकिन हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विशवास में यकीन रखती है और इसी दिशा में काम करती है ,ये ही असली रामराज्य है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कस्ते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास था कि अपने सवालों का जवाब सुनने के लिए नेता प्रतिपक्ष आज सदन में मौजूद नहीं होंगे। सीएम योगी ने कहा कि शिवपाल यादव ने संघर्ष किया है और मैं सदन में उनकी उपस्थिति पर उनका धन्यवाद करता हूँ।

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार 1 ट्रिलियन इकॉनमी की दिशा में काम करने के लिए आगे बढ़ चुकी है। प्रदेश में कृषि समेत 10 सेक्टर में काम शुरू हो गए है। उन्होंने कहा कि बेहद काम समय में सूबे को मिले 33 लाख करोड़ का निवेश हमारी क्रेडिबिलिटी का सबूत है। सीएम योगी ने कहा कि जहां साल 2015 में तत्कालीन सरकार ने 3 लाख 40 हजार करोड़ का बजट पेश किया था वहीँ साल 2023 में हमारे वित्त मंत्री ने 6 लाख 90 हजार करोड़ का बजट पेश किया है जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ।

सीएम योगी ने कहा कि महज 6 साल में यूपी के किसान, प्रति व्यक्ति आय समेत कई चीजों में इजाफा हुआ है। सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ओडीओपी को लेकर सवाल पूछ रहे थे। इसको लेकर मेरा कहना है कि इसी माध्यम से यूपी के प्रत्येक जिले के उत्पादों को वैश्विक मंच मिला है। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ओडीओपी का मतलब वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया होता था। सीएम ने कहा कि निवेश के जरिये हम देश की इकॉनमी में अपने मौजूदा योगदान को 8 फीसदी से बढ़ाकर 16 से 18 फीसदी ले जाने के लिए काम शुरू कर चुके हैं।

सीएम योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करती थी, जबकि हमने संकल्प पत्र जारी किया था। जिसमें शामिल 130 संकल्प में से पेश किये तगाये बजट में 110 संकल्प को लेकर बजट का प्रावधान कर दिया गए है। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष हर बात में जाति को लेकर आगे आता है। हम जब विकास की बात करते हैं तो विपक्ष जाति की बात करता है। उन्होंने कहा कि क्या कोरोना का टीका किसी जाति विशेष को लगाया गए? क्या मुफ्त राशन वितरण में जाति को प्राथमिकता दी गई ? सीएम ने कहा कि क्या जिस राजू पाल की हत्या की गई वो किसी विशेष जाति का था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button