उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

आजमगढ़ में गरजे सीएम योगी, कहा- जो लोग दूसरों के लिए खतरा बने, उन्हें मिला यमलोक का टिकट

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश की समुचित विकास और राष्ट्रवाद के लिए जातिवाद की मानसिकता से ऊपर उठकर काम करना होगा। आजमगढ़ के सलारपुर में स्थित आजमगढ़- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आज चतुर्दिक विकास कर रही है। प्रदेश में एक्सप्रेसवे का जाल बिछता जा रहा है। उत्तर प्रदेश देश का सर्वोत्तम प्रदेश बन गया है।

उन्होने कहा कि उनकी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया, जो दूसरों के लिए सुरक्षा की खतरा बने ,उन्हें यमलोक का टिकट दे दिया गया। सभी प्राचीन स्थलों को संरक्षित किया जा रहा है। रोजगार के तमाम नए रास्ते खोल दिए गए हैं। यूपी में 2017 की पहली दो एयरपोर्ट थे, आज यूपी में 16 एयरपोर्ट बन गए हैं। विकास की इस रफ्तार को बढ़ाने के लिए देश के नौजवानों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अब लोग यूपी में रोजगार पाएंगे।

योगी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तेजी से सरकार हो रहा है। यूपी में अब विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता। लोग जाति के नाम पर सत्ता में आते थे और केवल एक परिवार का विकास करने में जुटे थे। यूपी में 60244 पुलिस की भर्तियां हुई, किसी को पैसा नहीं देना पड़ा नहीं तो 2017 के पहले इस तरह की भर्तियों में चाचा और भतीजा वसूली की झोली लेकर निकलते थे।

cats

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ। सभी जाति के लोगों को नौकरियां मिली। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का सपना साकार हो रहा है। जिस आजमगढ़ का नाम पूरे देश में बताने पर लोग नौकरियां नहीं देते थे और संदिग्ध निगाह से देखते थे, आज उस आजमगढ़ के नाम पर कहीं रोजगार की कमी नहीं है।

प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन रहा हो या अयोध्या में प्रभु रामलला की मूर्ति की स्थापना या फिर काशी में और विंध्याचल में कॉरिडोर बनाकर सभी धर्मस्थलों को संरक्षित करने का काम उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है। अब उसका रुख मथुरा वृंदावन की तरफ भी हो चुका है। यदि इन प्राचीन स्थलों का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियां क्या कहेंगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की सफाई का काम किया गया। आज कहीं भी संगठित अपराध नहीं हो रहा है, जो लोग दूसरों की सुरक्षा के लिए खतरा बने उनको यमराज के यहां का टिकट दे दिया गया। आज देश के विकास में उत्तर प्रदेश में रेलवे, एयरपोर्ट, विश्वविद्यालय और एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी, चिकित्सा के क्षेत्र में अनेक उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित किया जा रहे हैं । 2017 में सिर्फ डेढ़ एक्सप्रेसवे था, आज 8 वर्षों में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ गया है।

मेरठ से प्रयागराज तक 600 किलोमीटर का विशाल गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य शुरू होने जा रहा है। और 6 एक्सप्रेस वे निर्माण अधीन है। इंफ्रास्ट्रक्चर इतना मजबूत हो गया है कि पूरे देश में यूपी को एक नई पहचान मिली। 2017 से पहले सड़के बहुत खराब हुआ करती थी सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क पता ही नहीं चल पाता था।

योगी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का टेंडर कर दिया गया ना तो जमीन का पैसा दिया गया और ना ही उसकी कोई मानक निर्धारित किए गए और 15200 करोड़ में टेंडर दे दिया गया, लेकिन 2017 में सरकार बदलने के बाद पूरे एक्सप्रेसवे की समीक्षा के बाद 120 मीटर की चौड़ाई वाला एक्सप्रेसवे बना और पैसे भी कम लगे। पहले की सरकारें मुंबई की ‘डी’ यानी दाऊद कंपनी के साथ मिलकर काम करती थी और देश की सुरक्षा में सेंध लगती थी। लेकिन मौजूदा सरकार ने सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया। देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को उसका जवाब कड़ाई से दिया गया। मोदी जी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर इसका प्रमाण है। नए भारत के साथ नए उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर अग्रसर हो रहा है।

उन्होने कहा कि आजमगढ़ अब दो एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ चुका है । आजमगढ़ की साड़ी और ब्लैक पार्टी को 2017 से पहले पहचान नहीं मिली थी । आज इन दोनों उत्पादों को पूरे देश में पहचान मिल रही है। आजमगढ़ में विश्वविद्यालय भी बनाया गया ,एक कलाकार को यहां की जनता ने जब सांसद बनाया तो हरिहरपुर में एक संगीत विद्यालय खोल दिया गया।

आजमगढ़ को आतंक का गढ़ बनाने वालों को यह सोच थी ही नहीं और ना ही इसके लिए फुर्सत थी। डबल इंजन की सरकार में सभी को सम्मान मिला है। जाते-जाते उन्होंने शिवली कॉलेज में हुई अजीत हत्याकांड के भी चर्चा की और कहा कि सिर्फ वंदे मातरम बोलने के नाते अजीत राय की हत्या कर दी गई ,लेकिन अब यह दुस्साहस कोई नहीं कर सकता जो चाहे खुल कर वंदे मातरम बोले।

इस उद्घाटन के मौके पर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और नदी सहित तमाम लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़े गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 91.35 किमी है। यह गोरखपुर के एनएच-27 पर जैतपुर के पास शुरू होकर आजमगढ़ के सलारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button