उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर पालिका परिषदों एव नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों का सम्मेलन

  • नगर विकास विभाग ने स्वच्छता टॉक्स, ई-वेतन, नगर सृजन योजना और सुगम पोर्टल की शुरुआत की
  • दो अक्टूबर से प्रदेश के सभी नगर निकायों की होगी रैंकिंगः नगर विकास मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ। नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश की नगर पालिका परिषदों एव नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। माननीय नगर विकास मंत्री श्री ए.के शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। इस दौरान नगर विकास मंत्री श्री ए.के शर्मा ने प्रदेश के सभी 756 नगर निकायों की रैंकिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को 2 अक्टूबर तक का समय दिया। कहा कि आने वाले दशहरा और दीपावली त्योहार से पहले गंदगी शब्द को ही उत्तर प्रदेश से दूर करना है। माननीय मंत्री जी ने कहा कि दो अक्टूबर से सभी नगर निकायों के किए गए कार्यों का परिक्षण किया जाएगा। निदेशालय से टीमें जाएंगी और उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग करेंगी। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन एवं नगर विकास विभाग की निदेशक श्रीमती नेहा शर्मा जी ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं, प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात जी ने प्रशिक्षण और कार्यक्षमता में गुणात्मक विकास पर जोर दिया। प्रमुख सचिव ने 3 सी ( कॉम्पीटेंस, कॉलैबुरेशन एंड कंसीव) और 1 टी (टेक्नोलॉजी) का फार्मूला दिया।

इस दौरान माननीय राज्य मंत्री श्री राकेश राठौर गुरु जी, माननीय प्रमुख सचिव श्री अमृत अभिजात जी एवं निदेशक स्थानीय निकाय श्रीमती नेहा शर्मा जी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यशाला में कार्यशाला में 15वां वित्त आयोग से सम्बन्धित ऑपरेशनल गाइडलाइन्स, पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान उत्तर प्रदेश, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं से लेकर स्वस्छ भारत मिशन-2.0 (अर्बन) , अमृत 2.0 से सम्बन्धित ऑपरेशनल गाइडलाइन्स पर चर्चा की गई।

इन डिटिजल प्लेटफार्म की हुई शुरुआत

कार्यशाला के दौरान माननीय मंत्री श्री एके शर्मा की तरफ से नगर विकास विभाग के चार नए डिजिटल प्लेटफार्म का शुभारंभ किया गया। इसमें, स्वच्छता टॉक्स एसबीएम यूपी टॉक्स नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया गया है। इसके साथ ही, सुगम , ई वेतन और नगर सृजन योजना पोर्टल का उद्घाटन माननीय मंत्री जी की तरफ से किया गया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button