उत्तर प्रदेशबहराइच

नगर निकाय की मतगणना कल, तैयारियां पूरी

  • 126 टेबल पर होगा अध्यक्षों व सदस्यों के भाग्य का फैसला

बहराइच। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 अन्तर्गत जनपद में अवस्थित 02 नगर पालिका परिषदों व 06 नगर निकायों के 144 वार्डों के 365 मतदेय स्थलों के लिए निर्धारित स्थलों पर प्रातः 08 बजे से मतगणना का कार्य प्रारम्भ होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी व्यवस्था के अनुसार मतों की गणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अध्यक्ष व सदस्य पद हेतु 63-63 कुल 126 टेबल लगाये गये हैं। मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक टेबल पर 01 गणना पर्यवेक्षक, प्रति टेबल 03 गणना सहायक तथा 01-01 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 630 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत 34 वार्डों के 184 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 34-34 कुल 68 टेबल, 68 गणना पर्यवेक्षक, 203 गणना सहायक व 68 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 340 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 09 होगी। नगर पालिका परिषद नानपारा अन्तर्गत 25 वार्डों के 51 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 8-8 कुल 16 टेबल, 16 गणना पर्यवेक्षक, 48 गणना सहायक व 16 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 80 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 08 होगी ।

इसके अलावा नगर पंचायत रिसिया अन्तर्गत 11 वार्डों के 11 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 2-2 कुल 4 टेबल, 4 गणना पर्यवेक्षक, 12 गणना सहायक व 4 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 20 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 05 होगी। नगर पंचायत जरवल अन्तर्गत 13 वार्डों के 17 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 2-2 कुल 4 टेबल, 4 गणना पर्यवेक्षक, 12 गणना सहायक व 4 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 20 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 09 होगी।नगर पंचायत कैसरगंज अन्तर्गत 16 वार्डों के 29 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 5-5 कुल 10 टेबल, 10 गणना पर्यवेक्षक, 30 गणना सहायक व 10 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 50 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 06 होगी।

इसी प्रकार नगर पंचायत पयागपुर अन्तर्गत 15 वार्डों के 23 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 4-4 कुल 8 टेबल, 8 गणना पर्यवेक्षक, 24 गणना सहायक व 8 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 40 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 06 होगी। नगर पंचायत रूपईडीहा अन्तर्गत 15 वार्डों के 24 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 4-4 कुल 8 टेबल, 8 गणना पर्यवेक्षक, 24 गणना सहायक व 8 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 40 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 06 होगी तथा नगर पंचायत मिहींपुरवा अन्तर्गत 15 वार्डों के 26 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 4-4 कुल 8 टेबल, 8 गणना पर्यवेक्षक, 24 गणना सहायक व 8 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 40 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 07 होगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button