उत्तर प्रदेशगोरखपुर

सपा-बसपा के नाम खुला पत्र लिखकर दलित की बेटी सीमा गौतम ने की समर्थन की अपील

गोरखपुर। अम्बेडकर जनमोर्चा की गोरखपुर से मेयर पद की प्रत्याशी सीमा गौतम ने खुला पत्र लिखकर सपा बसपा से समर्थन की अपील की है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि सपा, बसपा के शीर्ष नेतृत्व व पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से आग्रह पूर्वक अपील करती हूँ कि नगर निकाय गोरखपुर चुनाव में मेयर पद के लिए एक दलित की बेटी मुझे समर्थन दीजिए। सीमा गौतम ने आगे लिखा है कि गोरखपुर नगर निगम का जब-जब चुनाव हुआ है, लगभग सभी चुनाव में सपा और बसपा ने अपना-अपना प्रत्याशी उतारा है, चुनाव लड़ाया है और हर बार सपा और बसपा चुनाव हारी है, लोकतन्त्र में चुनाव लड़ना हारना कोई बुरी बात नहीं है, जो लड़ेगा वही एक दिन जीतेगा , सपा और बसपा ने नगर निगम का चुनाव अपने-अपने हिसाब से समीकरण बनाकर लड़ा है, सपा और बसपा जब भी इस चुनाव में उतरी तो प्रत्याशी अपर कास्ट या मुस्लिम समाज या व्यापारी समाज को बनाया लेकिन सपा और बसपा ने कभी भी दलित समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाया, जबकि गोरखपुर शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में दलित समाज के नागरिक निवास करते हैं, बड़ी-बड़ी दलित बस्तियाँ महानगर में स्थापित है, लाखों की संख्या में दलित समाज गोरखपुर शहर में रहता है फिर भी सपा और बसपा ने कभी भी यह मौका किसी भी दलित को नहीं दिया। जबकि सपा और बसपा दोनों पार्टीयाँ दलित, हितैषी होने का दावा करती हैं।

सपा आजकल मान्यवर कांशीराम साहब को सम्मान देने की बात करती है और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के नाम पर सपा ने अपना फ्रण्टल संगठन भी बनाया है, इस लिए सपा के लिए भी असल में यह परीक्षा की घड़ी है क्योंकि सपा ने आज तक गोरखपुर नगर निगम में किसी भी दलित समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाया यह सपा के लिए भी अच्छा अवसर है कि एक दलित की बेटी सीमा गौतम को अपना समर्थन दे, प्रत्याशी घोषित करें और सच में सपा दलित हितैषी है यह सिद्ध करें।उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बसपा दलितो की पार्टी होने का दावा करती है लेकिन गोरखपुर नगर निगम में एक बार भी किसी दलित को प्रत्याशी नहीं बनाया, यह बसपा के लिए भी एक बड़ा अवसर है कि दलित की बेटी सीमा गौतम को बसपा अपना समर्थन दे, प्रत्याशी घोषित करें, अन्यथा यह समझा जायेगा कि बसपा भी सिर्फ दलितों का वोट चाहती है अवसर नहीं देना चाहती है।

सपा और बसपा नगर निगम गोरखपुर का चुनाव हर बार हारी है, जब आज तक हारते ही रहे और प्रयोग करते ही रहे तो इस बार यह अवसर दलित समाज की बेटी पूर्वांचल की जानी पहचानी व्यक्तित्व, दलितों, पिछड़ों, शोषित वंचितों की मजबूत निर्भिक आवाज अम्बेडकर जन मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा गौतम को सपा और बसपा दोनों पार्टीयाँ अपना समर्थन देकर संयुक्त प्रत्याशी घोषित करें, हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम भारतीय जनता पार्टी को हरा कर जीत हासिल करेंगे और गोरखपुर नगर निगम में दलितों, पिछड़ों शोषित वंचित गरीबों का सम्मान ऊँचा करेंगे। अगर सपा और बसपा ने मुझे यानी दलित की बेटी सीमा गौतम को गोरखपुर नगर निगम के चुनाव में मेयर पद के लिये समर्थन नहीं दिया तो दलित समाज यह मानेगा कि सपा और बसपा दोनों सिर्फ दलितों का नाम वोट के लिये लेते है जब सम्मान और हक देने की बात होती है तो दोनों पार्टियाँ अपना रंग बदल लेती है यानी पीछे हट जाती है । इसलिये अगर दलित की बेटी को सपा और बसपा ने अपना समर्थन नहीं दिया तो पूरा दलित समाज सपा और बसपा का बहिष्कार करेगा ।सीमा गौतम ने अंत में लिखा है कि मैं उम्मीद करती हूँ कि सपा और बसपा दोनों पार्टीयां मेरे इस आग्रह को स्वीकार करेंगी और मुझे अपना समर्थन देकर गोरखपुर नगर निगम के चुनाव में मेरा सहयोग करेंगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button