उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: उत्साही स्वतंत्रता सेनानी राम हर्ष विद्रोही की मनाई गई पुण्यतिथि

बहराइच l स्थानीय सेनानी भवन सभागार में स्वतंत्रता सेनानी राम हर्ष विद्रोही की पुण्यतिथि मनाई गईl कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके संघर्षों के लिए उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन शाखा बहराइच श्रावस्ती के संरक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में बहराइच के इतिहास में श्री विद्रोही ने अमिट छाप छोड़ी हैl

वर्ष 1942 में बापू के आवाहन पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन में ब्रिटिश सरकार ने भारत रक्षा कानून के अन्तर्गत एक वर्ष सख्त कैद की सजा सुनाई थीl फलस्वरूप 02.10.1942 से 14.081943 तक बहराइच कारागार में सजा भोगी थी। रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि श्री विद्रोही ने देश की आजादी और आज़ाद भारत में भी जनहित मुद्दे पर सरकार से संघर्ष किया और लगभग बीस साल जेल में बंद रहे अथवा नजरबंदी की सजा भोगी थीl देश में जब आपातकाल घोषित किया गया तब भी लगभग अठारह महीने कारावास की सजा भोगी थी।

अंगनू प्रसाद प्रभारी संगठन ने कहा कि श्री विद्रोही दिनांक 14.11.1998 से 15.08.2004 तक जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद बहराइच श्रावस्ती के अध्यक्ष रहे और स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु एवं जनता के हक अधिकार के लिए संघर्षरत रहेl इस अवसर पर आदित्य भान सिंह, हनुमंत शरन श्रीवास्तव, बदलूराम, तुलसी राम मौर्य, जगत राम सहित दर्जनों स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button