उत्तर प्रदेशगोरखपुर

पुरानी पेंशन मुद्दे पर फिर लामबन्द हुए कर्मचारी, पी आर के एस के बैनर तले हुआ प्रदर्शन

गोरखपुर। देश के पांच राज्यों में घोषित हो चुकी पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने फिर हुंकार भरी है। पेंशन की टेंशन से अब कर्मचारी ही नही बल्कि केंद्र सरकार भी सकते में आ गई है। ओ पी एस बहाली के लिए संगठन का हर सिपाही अंतिम सांस तक लड़ता रहेगा। यह बातें पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहीं। श्री राय रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर में पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे पर एकजुट हुए कर्मचारियों को सम्बोधित कर रहे थे। कर्मचारी संघ के नेता ने आगे बताया कि पुरानी पेंशन मुद्दा अब कर्मचारियों के कार्यालयों से होता हुआ सत्ता के गलियारों तक पहुंच गया है। विभिन्न पार्टियां और राजनीतिक दलों ने इस पर बहस करना भी शुरू कर दिया है। अब समय केवल एकजुट होकर कुंभकर्णी नींद सो रही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का है।

प्रदर्शन में देवेंद्र प्रताप यादव संगठन मंत्री ओटीए यूनियन के खजांची शाह, भण्डार शाखा से संयुक्त मंत्री कौशल कुमार, डिपो शाखा मंत्री पंकज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दीपेंद्र चौरसिया, संयुक्त मंत्री विनोद चौरसिया, शाखा उपाध्यक्ष कौशल तिवारी, संगठन , डी के तिवारी, देवेश सिंह, आईसी विद्यासागर, दीपक चौधरी, दीपेंद्र अग्रहरि, मदन चौबे,राकेश श्रीवास्तव, एस के गोस्वामी, मुकेश मद्धेशिया, दीपक प्रजापति,वैभव श्रीवास्तव, अशोकजी,संजीत,राजन अंशुमन पाठक निशांत यादव कृष्ण मोहन मिश्रा मंडल मंत्री अकाउंट दुर्गेश श्रीवास्तव अरुण अग्रवाल उस्मान अली कन्नौजिया, कृष्णा उरांव,सतीश चंद्र, राकेश सिंह, नीलाम्बर सिंह, मनीष चौधरी, संदीप मिश्रा, लक्ष्मी श्रीवास्तव, आर डी सिंह,एस सी अवस्थी मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button