उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

बूथ केन्द्रित रणनीति बनाकर विपक्षी दलों के षड्यंत्र को विफल करें : धर्मपाल सिंह

  • बूथ स्तर पर मनाई जायेगी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

लखनऊ/बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न सेवा कार्यों तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर 25 सितंबर को बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से सम्पन्न करने के लिए निर्देश दिये। शक्ति केन्द्र संयोजको से संवाद करते हुए कहा कि बूथ केन्द्रित रणनीति बनाकर सपा, कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों के षड्यंत्र को जनसंवाद से विफल करना है।

उन्होंने कहा कि संगठन की त्रिशक्ति रणनीति में शक्ति केन्द्र, बूथ तथा मंडल की मजबूत संरचना समाहित है। मंडल और बूथ के बीच शक्ति केन्द्र सेतु हैं। शक्ति केन्द्र की सक्रियता से ही मंडल और बूथ सक्रिय होंगे। प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क व संवाद त्रिशक्ति रणनीति से प्रभावी होगें। त्रिशक्ति की मजबूत संरचना और जनसंवाद ही जीत की कुंजी है, जो आगामी पंचायत चुनाव, शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव तथा विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा की विजय का आधार बनेगें। धर्मपाल सिंह बाराबंकी में शक्ति केन्द्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश महामंत्री संगठन ने पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों, पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि शक्ति केन्द्र को मंडल और बूथ की धुरी के रूप में काम करना है। शक्ति केन्द्र संयोजकों को पार्टी का प्रत्येक संदेश बूथ के प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के तहत सभी सेवा कार्यों एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से आयोजित करना है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को कार्यक्रमों से जोड़ना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को बूथ स्तर पर मनाना है। उन्होंने कहा कि बूथ की ताकत पहचानने की आवश्यकता है और इसके लिए प्रत्येक बूथ के प्राथमिक व सक्रिय सदस्यों से संवाद, संपर्क तथा उन्हें सक्रिय करने की आवश्यकता है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार की प्रत्येक योजना सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। लाभार्थियों का एक बड़ा वर्ग है, जिनके साथ लगातार संपर्क व संवाद करना है। भारत आर्थिक व सामरिक रूप से मजबूत होकर विश्व को दिशा देने के लिए तैयार है। भारतीय संस्कृति की आभा से विश्व आलोकित हो रहा है। हमें सजगता से काम करना है।–

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button