उत्तर प्रदेशबहराइच

जिला प्रभारी ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड रवाना किए

बहराइच। शहर कांग्रेस कमेटी के छावनी स्थित आवासीय कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव व बहराइच जिले के प्रभारी सुबोध श्रीवास्तव ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा की।
बैठक के बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम उनके आवास दिल्ली स्थित सात लोक कल्याण मार्ग को पोस्टकार्ड लिखकर अडानी के मुद्दो पर सवाल पूछें। जिसमें अडानी व आपका रिश्ता क्या है? सरकारी विदेश यात्रा में अडानी को कितनी बार साथ ले गये? अडानी को अभी तक आपने कितने ठेके दिलाये?
20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं? अडानी का हर स्तर पर बचाव में भाजपा सरकार क्यों करती है? EPFO से अडानी के शेयर क्यूँ खरिद्वायें?
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व जिला प्रभारी सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लाखों की संख्या में पूरे प्रदेश से पोस्टकार्ड भेज रहे हैं।15 अप्रैल 2023 की जय भारत सत्याग्रह के तहत हजारों लोगों के साथ विशाल प्रदर्शन बहराइच में किया जायेगा।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श कुमार अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन को खत्म करने के जनता अब कांग्रेस के साथ आ चुकी है। भाजपा की धर्मवाद और जातिवाद की गंदी राजनीति का विनाश निश्चित है। राहुल गांधी जी से भाजपा सरकार घबराई हुई है और बौखलाहट में राहुल गांधी जी के खिलाफ साजिश रचती रहती है लेकिन वो इसमें कभी सफल नहीं हो पाएगी।
इस अवसर पर : डॉ. ए एम सिद्दीकी, अनिल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, चौधरी अब्दुल मुईद, फजल खान, डॉ राधे श्याम गुप्ता, दिलीप शर्मा, आशुतोष मिश्रा, प्रमोद सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button