उत्तर प्रदेशप्रयागराज

महाशिवरात्रि मेले को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

  • जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं सहायक पुलिस आयुक्तों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शिव मंदिरों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश
  • जिलाधिकारी ने मंदिरों के आस-पास विशेष रूप से साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं सहायक पुलिस आयुक्तों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शिव मंदिरों का संयुक्त रूप से भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है। दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी मुकम्मल व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायतों को अपने-अपने नगर पंचायतों में साफ-सफाई, मोबाइल टाॅयलेट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में शिव मंदिरों तथा मार्गों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु जिलापंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने पार्किंग, साफ-सफाई तथा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ यातायात की भी समुचित व्यवस्था करने तथा आवश्यकतानुसार टैªफिक डायवर्जन भी किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जुलूस वाले स्थानों पर मजिस्टेªटों की भी ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए है। विद्युत विभाग को जुलूस वाले मार्गों पर खुले एवं जर्जर तारों को ठीक कराये जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने विद्युत की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है।

चिकित्सा विभाग को सभी अस्पतालों में आकस्मिक कक्ष के साथ-साथ चिकित्सकों की टीम एवं दवाओं की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने मंदिरों पर चढ़ने वाले प्रसाद की शुद्धता बनाये रखने के निर्देश फूड अधिकारी को दिए है। उन्होंने घाटों पर नाव व गोताखोरों की भी तैनात सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त गंगापार अभिषेक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, एडीएम प्रोटोकाल मदन कुमार, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, सिटी मजिस्टेªट सत्यप्रिय सिंह सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button