डॉ0 जबीउल्लाह ने नीट पीजी की परीक्षा में लहराया परचम

बस्ती। विकास खंड सलटऊआ गोपालपुर के ग्राम पंचायत पकरी चैबे निवासी रहमतुल्लाह खान के पुत्र डॉ0 जबीउल्लाह ने पहले ही प्रयास में नीट यपीजीद्ध की परीक्षा में सफलता अर्जित कर अपने माताण्पिताए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने आल इंडिया में 8 वां रैंक हासिल किया है। इस सफलता से उनके पूरे परिवार में प्रसन्नता है।
आल इंडिया बज्मे निजामी के चेयरमैन मौलाना जियाउल मुस्तफा निजामी ने डॉ0 जबीउल्लाह खान और उनके परिवार को इस उपलब्धि पर शुभकामना देते हुए कहा कि बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिएए क्योंकि जब हम अपने बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा दिलाएंगे तो लोग भी उनका अनुसरण करेंगे। हाजी वहीदुल्लाह खां निजामीए, हाजी सेठ शाहशंशाह हुसैन खां बरकाती, हाजी तैयब अली खां आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



