ऑपरेशन कब्जा मुक्ति के दूसरे दिन 44 स्थलों को कराया अतिक्रमण मुक्त
अभियान के अंतर्गत 63 स्थल हो चुके हैं अतिक्रमण मुक्त

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश में ऑपरेशन कब्जा मुक्ति के दूसरे दिन 26 ग्रामों के 44 स्थलों को कब्जामुक्त कराया गया है। अभियान में वर्षों से लंबित कई प्रकरणों का समाधान हुआ और बड़ी संख्या में आमजन को आवागमन के लिए चकमार्ग उपलब्ध हो गया। अभियान के तहत अब तक 63 स्थलों को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है।
भाटपाररानी तहसील के 9 ग्रामों में 11 स्थलों को कराया गया अतिक्रमणमुक्त
ऑपरेशन कब्जामुक्ति अभियान के अन्तर्गत तहसील भाटपाररानी में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार,नायब तहसीलदार भाटपाररानी / सोहनपुर तथा राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की उपस्थिति में 9 ग्रामों के 11 सार्वजनिक व ग्राम समाज की भूमियों से अवैध कब्जो को हटवाया।
रुद्रपुर में 6 स्थलों से हटाया गया अतिक्रमण
तहसील रूद्रपुर में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार, नायब तहसीलदार रूद्रपुर / महेन तथा राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की उपस्थिति में 6 सार्वजनिक व ग्राम समाज की भूमियो से अवैध कब्जो को हटवाया गया।
सलेमपुर तहसील में दस स्थल हुए कब्जामुक्त
सलेमपुर में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार सलेमपुर / भटनी तथा राजस्व निरीक्षक लेखपाल की उपस्थिति में दस स्थानों से अवैध कब्जे हटाए गए।
दूसरे दिन हटाये गये 10 अवैध कब्जे
देवरिया सदर तहसील में अतिक्रमण हटवाये जाने के निमित्त कृष्ण कुमार मिश्र, तहसीलदार, नवीन निश्चल त्रिपाठी, तहसीलदार (न्यायिक), रत्नेश नायब तहसीलदार देवरिया सदर एवं गंगा राम, नायब तहसीलदार रामपुर कारखाना, भानू प्रताप यादव, शिरोमणि सिंह, हरिकेश गुप्ता राजस्व निरीक्षक एवं पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित रहे । अवैध अतिक्रमण हटाये जाने का कार्यक्रम नियमित रूप से चलाये जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसमें प्रत्येक दिन चिन्हित सार्वजनिक भूमियों को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है।
बरहज में हटाया गया अतिक्रमण
ऑपरेशन कब्जा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत तहसील बरहज में सार्वजनिक व ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जों को हटवाया गया।



