उत्तर प्रदेशकुशीनगर

नेत्र स्वस्थ है तभी जीवन में सुख है – सदाशिव मणि त्रिपाठी

मुफ्त नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर शनिवार को

आर के भट्ट

कुशीनगर

 

नगर पालिका परिषद क्षेत्र पडरौना के अहिरौली दीक्षित निकट महिला थाना के बगल में आज 18 फरवरी शनिवार को मुफ्त नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण तथा आवश्यकता पड़ने पर इलाज के लिए मुफ्त शिविर का आयोजन समाजसेवी एवं भाजपा नेता सदाशिव मणि त्रिपाठी के संयोजन में हो रहा है।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि शरीर का सबसे कोमल एवं महत्वपूर्ण अंग आंख है ,यदि आंख स्वस्थ है तो जीवन में सुख एवं आनंद है, आंखें अस्वस्थ हैं तो जीवन में अंधकार एवं दुख ही दुख है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैंने इस संकल्प के साथ इस शिविर का शुभारंभ किया है कि हर माह कम से कम दो शिविर का आयोजन करते हुए हजारों लोगों के आंखों की जांच एवं मुफ्त चश्मा वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही यदि आवश्यकता पड़ी तो मुफ्त इलाज की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि 18 फरवरी को अहिरौली दीक्षित निकट महिला थाना पडरौना के बगल में इस मुफ्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें डॉ पवन यादव एवं डॉ मुकेश गुप्ता की देखरेख में अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा नेत्र जांच करते हुए उचित परामर्श दिया जाएगा एवं चश्मे की जरूरत पर चश्मा एवं इलाज की आवश्यकता पर इलाज भी सुनिश्चित कराया जाएगा ।

इस अवसर पर में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

भाजपा नेता श्री त्रिपाठी ने आह्वान किया कि यदि किसी की आंखों में किसी प्रकार की कोई परेशानी है तो वह इस शिविर का अवश्य लाभ उठाएं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button