उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

फतेहपुर विवाद: मकबरे के एक किलोमीटर के दायरे में सभी सड़कें बंद, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, ड्रोन से कर रही निगरानी

कानपुर/फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के  फतेहपुर जिले में शांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने मकबरे के एक किलोमीटर के दायरे में सभी सड़कें बंद कर दी हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फतेहपुर जिले के एक मकबरे में सोमवार को हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों ने घुसकर हंगामा किया और धार्मिक नारेबाजी की।

हंगामा करने वालों का दावा है कि कई सदी पुराना नवाब अबू समद का मकबरा जहां स्थित है, वहां पहले कभी मंदिर हुआ करता था। इस घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने मकबरे के एक किलोमीटर के दायरे में उन सभी सड़कों को बंद कर दिया है जो मकबरे तक पहुंचती है। अधिकारी ने बताया कि अब यह इलाका लगातार ड्रोन निगरानी में है और मकबरे के ध्वस्त किए गए हिस्सों की मरम्मत कल रात तक पूरी हो गई।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने कहा, ‘‘कड़ी निगरानी रखी जा रही है और पूरा इलाका अब लगातार ड्रोन निगरानी में है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।’’ इस बीच, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज) संजीव गुप्ता ने सोमवार रात घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पूरे मामले पर चर्चा की। उन्होंने मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने और आगे किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने की रणनीति बनाई।

गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पड़ोसी जिले कौशांबी और प्रयागराज से अतिरिक्त बल बुलाने की मंजूरी दी है। उन्होंने सोमवार को इलाके में फ्लैग मार्च भी निकाला। जिलाधिकारी को लिखे एक पत्र में उलेमा काउंसिल ने घटना की निंदा की और कुछ संगठनों पर मंदिर के दावों के बहाने एक ऐतिहासिक स्मारक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। इसने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और राष्ट्रीय धरोहर स्थल की सुरक्षा की मांग की।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button