बेटी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा पिता को मौत के घाट

गौरव कुशवाहा
देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खरजरवा में 18 वर्षीय संदीप यादव की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून से सनी ईंटें भी बरामद कर ली हैं। इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी, लेकिन कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल दिलीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने स्वयं घटनास्थल का मुआयाना किया।एसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई शिवशंकर यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गोलू उर्फ उदित सिंह और प्रियांशु पटेल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस जांच के दौरान पता चला कि मृतक और आरोपियों के बीच पुराना विवाद था। घटना के दिन यानी 4 मार्च को बातचीत के बहाने आरोपी संदीप को पास बुलाकर झगड़ा करने लगे और अचानक पास में रखी ईंटों से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पास की बाउंड्री में फेंक दिया ताकि वारदात को छुपाया जा सके।
मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को तिलई बेलवा इलाके से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो खून से सनी ईंटें बरामद की गईं। पुलिस अब इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस पूरे ऑपरेशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, महिला उपनिरीक्षक वंदना वर्मा, कांस्टेबल पवन यादव, रामअशीष यादव और महिला कांस्टेबल स्नेहा मौर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।



