उत्तर प्रदेशगोरखपुर

बुद्धा इन्स्टीट्यूट आफ टेक्नोलाॅजी में पाॅच दिवसीय बुद्धा महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

गोरखपुर। बुद्धा इन्स्टीट्यूट आंफ टेक्नोलाॅजी, गीडा, गोरखपुर में 5 दिवसीय बुद्धा महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री सुरेश राय, उपजिलाधिकारी सहजनवाॅ विशिष्ट अतिथि श्री मदन मोहन मिश्रा, निरीक्षक थाना गीडा, श्री आलोक राय, चैकी प्रभारी पिपरौली के कर कमलों द्वारा हुआ।

बुद्धा महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इन पाॅच दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों के लिए विभिन्न तरह के आयोजन आयोजित होंगे जहाॅ छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों को बल मिलेगा वहीं नवीन तकनीक की जानकारी हेतु आयोजित सेमीनार लाभप्रद रहेगा अपनी शारिरिक उर्जा की क्षमता के आकलन हेतु खेल प्रतिस्पर्धा होगी वहीं तन व मन को प्रसन्न करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन पाॅच दिवस में छात्र को भरपूर आनन्द की प्राप्ति होगी।

मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र की सबसे बड़ी ताकत उसका स्वयं पर अनुशासन होना है अगर आप अनुशासित हैं तो मंजिल को प्राप्त करना बेहद आसान होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि छात्र जीवन वह स्वर्णिम समय है जिसमें की गई संघर्ष एवं मेहनत की तपस्या आपको जीवन पर्यन्त सूकून प्रदान करते हैं।चौकी प्रभारी श्री आलोक राय ने कहा कि आपका एक-एक पल आपके भविष्य रूपी इमारत की एक-एक ईट है इसे निरर्थक न जाने दे क्योकि आज का यह समय कल वापस लौट कर आपको नहीं मिलेगा अपितु आपके लिए मात्र पछतावां ही शेष रह जायेगा।

अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान के चेयरमैन डा. आर.ए. अग्रवाल ने कहा कि बुद्धा ग्रुप प्रतिवर्ष इस तरह के आयोजन को आयोजित कर छात्रों को स्वआंकलन का अवसर प्रदान करने का मंच है ताकि भविष्य की प्रतिस्पर्धा हेतु छात्र कितना तैयार है इसका आकलन छात्र स्वयं कर सके।

प्रथम दिवस के कार्यक्रम समन्वयक अनिल चौधरी ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, संतोष त्रिपाठी, डा. अरविन्द पाण्डेय, डा. आशीष सिंह, अंकुर कुमार, उज्जवल श्रीवास्तव संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, अधिष्ठाता, शिक्षक, कर्मचारी सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button