जिलेभर की सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओं, विधालयो व मदरसों में किया गया ध्वजारोहण
- 78वां स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के बलिदान को याद कर दी गई श्रद्धांजलि, जगह-जगह तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन
बरेली। जनपद भर मे विभिन्न जगहों पर 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं, विधालयो, मदरसों आदि में ध्वजारोहण किया गया और ध्वज को सलामी दी गई।इसीक्रम मे तहसील आंवला मे एसडीएम आँवला एन राम के द्वारा तहसील परिसर मे ध्वजारोहण किया गया उसके उपरांत तहसील सभागार में नगर क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी आंवला ने ध्वजारोहण किया और समस्त पुलिस बल ने ध्वज को सलामी देकर राष्ट्र गान किया गया।
इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए तहसील परिसर में एसडीएम एन राम ने ध्वजारोहण किया और ध्वज को सलामी दी। सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जगह-जगह सभी वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद किया और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बारे में विस्तार से बताया गया।

नगर पालिका और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया ध्वजारोहण
नगर पालिका परिषद आंवला में अध्यक्ष सैय्यद आबिद अली ने ध्वजारोहण किया। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार ने ध्वजारोहण किया। सभी संस्थाओं में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, जिसमें ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया।

तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन
ध्वजारोहण के बाद नगर पालिका द्वारा पूरे नगर मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
ध्वजारोहण के बाद नगर पालिका द्वारा पूरे नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के जोश के साथ पूरा नगर उमड़ पड़ा, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विधालयो, मदरसों मे किया गया ध्वजारोहण, किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम
तहसील आंवला के श्री सुभाष इंटर कॉलेज, आरडीपीडी कन्या विधालय, एफयू स्कूल मे ध्वजारोहण किया तथा विधालयो के छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये। मदरसा एहले बैत एकेडमी आंवला में ‘ यौमे आज़ादी के मौक़े पर देश से मुहब्बत का इज़हार क्या गया और देश में अमन चैन के लिए दुआ की गई।



