उत्तर प्रदेशकुशीनगर

नि:शुल्क जांच व चश्मा वितरण शिविर का हुआ आयोजन

  • जिला जज ने फीता काटकर किया नेत्र शिविर का उद्घाटन

पडरौना, कुशीनगर। जनपद के पडरौना नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों को दुख-दर्द में शामिल होने वाले भाजपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी का उनके कार्यों को लेकर चारों तरफ सराहना हो रही है। इसके साथ ही इस सराहनीय पहल का चारों ओर चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी सदाशिव मणि त्रिपाठी द्वारा जिला मुख्यालय पर जिला एवं सत्र न्यायालय कुशीनगर के परिसर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण शिविर का तीसरा आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिला जज अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया तथा आयोजित शिविर में जिला जज ने खुद भी नेत्र परीक्षण कराया।

उक्त सराहनीय कार्य के लिए श्री त्रिपाठी को बधाई और शुभकामनाएं दी। आंखों की जांच व दवा इलाज कराने में असमर्थ गरीब असहाय लोगों की परेशानियों व पीड़ा को देखते हुए वरिष्ठ समाजसेवी ने गरीब असहाय व आमजन की आंख से संबंधित परेशानियों दूर करने के लिए एक बहुत बड़ा सराहनीय पहल किया है। 10 हजार लोगों को नि:शुल्क दवा,ईलाज व चश्मा उपलब्ध कराने का संकल्प के साथ श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में यह तीसरा नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इसके पूर्व उनके द्वारा पडरौना ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा अहिरौली दीक्षित में 18 फरवरी को उक्त शिविर का आयोजन कर 800 लोगों के आंख की जांच व 482 लोगों को नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उक्त ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा मिल्की में 12 मार्च को शिविर आयोजित किया जिसमें आस-पास के गांव प्रसादपुर,बेलवा मिश्र, पालिया,रहसू,खुदरा,बेलही, कसिया,बसडिला,होलापुर, खांव पकड़ी व मोती ललहा सहित सैकड़ों गांव के 1000 लोगों ने अपने आँखों की जांच कराई तथा आवश्यकतानुसार लोगों को चश्मा उपलब्ध कराया था। शुक्रवार को आयोजित शिविर में अधिवक्ता व न्यायालय में पैरवी करने आए लोगों के अलावा अन्य गांव से आए हजारों लोगों द्वारा नेत्र परीक्षण कराकर दवा उपलब्ध किया गया तथा आवश्यकता अनुसार लोगों को चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।

आयोजनकर्ता ने जिला जज के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शिविर लगाने के अनुमति देने को लेकर आभार व्यक्त करते हुए बताया गया कि आंख की बढ़ रही परेशानियों को देखते हुए लगातार प्रत्येक माह में दो बार उक्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब,असहाय व्यक्तियों जो इलाज कराने में असमर्थ हैं उनके घर व दरवाजे पर जाकर लगातार शिविर का आयोजन कर आंख से संबंधित समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है,जिससे बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाओं को कहीं आने-जाने व नित्य क्रियाकर्म को करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।इस दौरान सुनील यादव एडीजे प्रथम,प्रशांत कुमार सीजीएम द्वितीय,संजय शाही,राकेश पाण्डेय, विंध्यवासिनी प्रकाश त्रिपाठी, मार्कण्डेय शाही,अरुण राय, राजीव मिश्रा,जावेद अहमद, बीके मिश्रा,गोल्डेन दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button