निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का रघुवाडीह बुजुर्ग बांसगांव सर्वदेव मंदिर पर हुआ आयोजन

बांसगांव (गोरखपुर)। बांसगांव तहसील के ग्राम सभा रघुवाडीह बुजुर्ग में मंगलवार को स्वर्गीय प्रभावती देवी की आठवीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर के साथ-साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में आने वाले डॉक्टर डॉक्टर अंकित राज (एमबीबीएस महिला रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर एस बी गुप्ता (एमडी बाल रोग विशेषज्ञ),डॉक्टर आनंद पांडेय (एमडी मेडिसिन उदर रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर रेनू मिश्रा ( एमबीबीएस स्त्री प्रसूति बांझपन रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर आर.के. मिश्र (एमबीबीएस शुगर थायराइड छाती उदर रोग विशेषज्ञ) आदि ने मरीजों की समस्या सुनी और उनका इलाज किया और साथ ही साथ उनको दवा वितरण किया।
रक्तदान शिविर में ग्राम प्रधान विष्णु शंकर मिश्र की पत्नी रिंकू देवी तथा अन्य लगभग 28 लोगों ने रक्तदान किया तथा इस कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान विष्णु शंकर मिश्र, अमलेश पांडे,राघवेंद्र सिंह,अखिलेश पांडे और समस्त ग्राम वासियों ने सहयोग किया।



