उत्तर प्रदेशप्रयागराज

अमृत काल का प्रथम बजट कृषि जगत के लिए बहुपयोगी : गणेश केसरवानी

  • भाजपा किसान मोर्चा का किसान पंचायत बजट 11 फरवरी को

प्रयागराज। अमृत काल का प्रथम बजट कृषि जगत के लिए बहुत उपयोगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि के अनुरूप बजट में कृषि को आधुनिकता से जोड़ने पर जोर दिया गया है ताकि देश के किसानों को इसका दीर्घकाल तक व्यापक लाभ मिले।

यह बातें भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार के लाए गए कृषि क्षेत्र में बजट की उपयोगिता को लेकर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में टेक्नोलॉजी द्वारा कृषि को बढ़ावा देने के लिए करीब 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है और कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय को 1.25 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मोदी सरकार द्वारा डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन प्रारम्भ किया गया है, जिसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से गत वर्ष की 70 करोड़ को बढ़ाकर अब 450 करोड़ रू. का प्रावधान किया।

उन्होंने बताया कि 2516 करोड़ रुपए के निवेश से 63 हजार प्राथमिक कृषि ऋण सोसाइटी का कम्प्यूटरी करण शुरू किया जाएगा। प्राकृतिक खेतों को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रधानमंत्री ने पहल की है जिसे बढ़ावा देने के लिए अब की बार 459 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। सरकार अगले 3 वर्षों में एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित व उनकी सहायता करेगी। छोटे किसानों को लाभ मिलता रहे इसके लिए इस बार 23 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है जो गत वर्ष 22 हजार करोड़ था। पशुपालन डेयरी, मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण लक्ष्य बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपए किया गया। उन्होंने कहा कि एफपीओ छोटे मझोले किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है जिसका लाभ इन किसानों को मिलने लगा है। इसके लिए नए के गठन के सम्बंध में 955 करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान इस साल किया गया है।

किसान मोर्चा के जिला प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि बजट में कृषि क्षेत्र में उपयोगिता को लेकर 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे किसान पंचायत बजट का वृहद सेमिनार फतेहपुर घाट पुरामुफ्ती में आयोजित किया जाएगा। जिससे किसान भाइयों को सरकार द्वारा बजट में कृषि के क्षेत्र में किए गए उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। इस दौरान मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह पटेल, जिला प्रभारी सौरभ पांडे, जिला उपाध्यक्ष अंजनी सिंह, जिला महामंत्री शनी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button