उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में आज से शुरू हुआ घर-घर दस्तक अभियान

  • आशा वर्कर्स लोगों के बीच जाकर कर रही हैं संचारी रोगग्रस्त मरीजों की पहचान
  • रोगियों को दी जा रही है दवा, जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती की होगी व्यवस्था
  • पूरे प्रदेश में 30 अप्रैल तक जारी रहेगा अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। इसके लिए शुक्रवार से पूरे प्रदेश में दस्तक अभियान की शुरुआत हो गई है। इसके तहत आशा वर्कर्स घर-घर जाकर संचारी रोग से ग्रस्त मरीजों की पहचान कर रही हैं। इसके साथ ही संचारी रोग और उससे बचाव के तरीके के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। यह अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां बताया कि योगी सरकार दो अप्रैल से संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की थी। जापानी इंसेफलाइटिस (जेई), डेंगू, मलेरिया, डायरिया जैसे रोगों के इलाज और बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत शुक्रवार से दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत अब आशा वर्कर्स घर-घर जाकर संचारी रोगों से ग्रस्त मरीजों की पहचान कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर जांच की व्यवस्था कराई जा सकेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि आशा वर्कर्स लोगों को दवा उपलब्ध कराएंगी और अगर आवश्यकता हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया जाएगा। इसके साथ ही आशा वर्कर्स लोगों को संचारी रोगों के बारे जागरूक कर रही हैं और उनसे बचाव के उपाय भी बता रही हैं। वे लोगों को साफ पानी पीने और आसपास साफ-सफाई के लिए जागरूक कर रही हैं। साथ ही लोगों को अपने आसपास पानी इकट्ठा होने से होने वाली बीमारियों के बारे भी बताया जा रहा है और इसके बचाव के तरीके को भी बताया जा रहा है। इसके साथ मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर हर रविवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें संचारी रोग के उपचार की भी सुविधा दी जा रही है और लोगों को बचाव के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button